scriptGonda News: गोंडा में इन तीन विभागों की उच्च स्तरीय जांच शुरू, जानिए पूरा मामला | Patrika News
गोंडा

Gonda News: गोंडा में इन तीन विभागों की उच्च स्तरीय जांच शुरू, जानिए पूरा मामला

Gonda News:  गोंडा जिले में कौशल विकास, मेडिकल कॉलेज और गन्ना समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आयुक्त देवी पाटन मंडल से शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। जिससे इन विभागों में हड़कंप मच गया है।

गोंडाOct 21, 2024 / 08:35 am

Mahendra Tiwari

Gonda News

आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील

Gonda News: गोंडा जिले के मेडिकल कॉलेज गन्ना समिति मैजापुर तथा कौशल विकास केंद्रों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। यहां पर बीते 25 वर्षों से प्रति छात्र वसूली हो रही थी। प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। इनमें कौशल विकास केंद्रों के अलावा आईटीआई कॉलेज भी शामिल है।
Gonda News: गोंडा जिले में तीन बड़े विभाग भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गए हैं। रघु बाबा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सहमति से लिपिक और मेडिकल कॉलेज के एक अफसर ने कुछ चहेते फर्मों के नाम से कूटरचित दस्तावेजों का जरिये सरकारी धन का गबन किया है। शिकायत पत्र में लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। जांच अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा को सौपी गई है।

आयुक्त ने डीएम को दिए जांच के आदेश

देवीपाटन मंडल के कौशल विकास केंद्रों और आईटीआई संस्थानों में बड़े पैमाने पर अवैध वसूली के आरोपों के बाद, मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने जांच के आदेश जारी किए हैं। अधिवक्ता दिवाकर सिंह राजपूत ने एक शिकायती पत्र देखकर आरोप लगाया गया है कि संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण/शिशिक्षु, देवीपाटन मंडल, राजेश राम ने लिपिक परविन्दर के माध्यम से पिछले 25 वर्षों से प्रति छात्र 1000 रुपये की अवैध वसूली की है। शिकायत में कहा गया है कि इस अवैध वसूली से अब तक लगभग 4 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ अर्जित किया गया है। आयुक्त ने जिलाधिकारी गोण्डा को निर्देशित किया है कि इस मामले की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी से करवाई जाए और जल्द से जल्द तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
यह भी पढ़े: Gonda News: राहुल गांधी के जंगल के मालिक वाले बयान पर भड़के बृजभूषण, बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग वाली टीम उन्हें देती सलाह

गन्ना समिति मैजापुर में सचिव पर लगे गंभीर आरोप

गोण्डा जिले की गन्ना समिति मैजापुर के सचिव के खिलाफ अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सचिव रवीन्द्र पर आरोप है कि उन्होंने सट्टा बनवाने में अनियमितताएं की हैं। इस संबंध में ग्राम परसागोड़री के निवासी विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना-पत्र भेजकर जाँच और कार्रवाई की मांग की है। आयुक्त ने संयुक्त गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल को पत्र भेजा है। पत्र में विक्रम सिंह के आरोपों की जाँच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है इसमें शामिल विभागों के कई अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Hindi News / Gonda / Gonda News: गोंडा में इन तीन विभागों की उच्च स्तरीय जांच शुरू, जानिए पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो