scriptGonda News: बहराइच के बाद गोंडा में जंगली जानवरों का आतंक, डीएम ने वन विभाग को दिया निर्देश | Patrika News
गोंडा

Gonda News: बहराइच के बाद गोंडा में जंगली जानवरों का आतंक, डीएम ने वन विभाग को दिया निर्देश

Gonda News: बहराइच के बाद अब गोंडा जिले में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ रहा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम गांव में पेट्रोलिंग कर रही है।

गोंडाSep 23, 2024 / 09:04 am

Mahendra Tiwari

Gonda News

वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण

Gonda News: बहराइच के बाद अब गोंडा के कुछ गांव में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। रुपईडीह विकासखंड के गांव फरेंदा शुक्ल में जंगली जानवरों ने तीन मासूम बच्चों को जख्मी कर दिया। डीएम के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारियों के पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
Gonda News: गोंडा के करीब चार-पांच गांव में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। फरेंदा शुक्ल गांव में जंगली जानवर ने तीन बच्चों को जख्मी कर दिया। वन विभाग के अधिकारी जानवर की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर भेड़िया ही है। जंगली जानवर के अभी तक पकड़े न जाने से फरेंदा शुक्ल सहित आसपास गांव के लोग दहशत में हैं। बता दें कि कटरा बाजार वन रेंज के फरेंदा शुक्ल गांव, रमलला पुरवा, दर्जी पुरवा और तेलियानी पाठक, डिहवा में शुक्रवार देर रात जंगली जानवर ने हमला कर तीन बच्चों को चोटिल किया था। वहीं, मवेशी पर भी हमला किया था। हमले में घायल तीनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था। हालत ठीक होने पर शनिवार देर शाम तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना विभाग में रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि विकासखंड रूपईडीह के गांव फरेंदा शुक्ल एवं अन्य गांवों में भेड़िये ने दो बच्चों पर हमला किया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत में है। खबर को संज्ञान लेते हुए डीएम ने वन विभाग को तत्काल संबंधित गांवों में बराबर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये। डीएम के आदेश पर वन विभाग की टीम उपरोक्त सभी गांवों में बराबर पेट्रोलिंग कर रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया गया कि भेड़िये की पुष्टि नहीं हुई है। किसी जंगली जानवर ने बच्चों पर हमला किया गया है। गांवों में वन विभाग के अधिकारी के बराबर पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

Hindi News/ Gonda / Gonda News: बहराइच के बाद गोंडा में जंगली जानवरों का आतंक, डीएम ने वन विभाग को दिया निर्देश

ट्रेंडिंग वीडियो