scriptगाजियाबाद पुलिस का एनकाउंटर…दो बदमाश घायल, महिलाओं से चेन लूट कर थे फरार | Ghaziabad police encounter…two criminals injured, were absconding after robbing chains from women | Patrika News
गाज़ियाबाद

गाजियाबाद पुलिस का एनकाउंटर…दो बदमाश घायल, महिलाओं से चेन लूट कर थे फरार

इंदिरापुरम थाना पुलिस ने दो लुटेरों को लंगड़ा कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दोनों मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। दोनों ने मिलकर 17 जुलाई को इंदिरापुरम और वसुंधरा में दो महिलाओं से गहने लूट लिए थे। पुलिस उसी दिन से स्पलेंडर बाइक सवार लुटेरों के पीछे लगी थी। देर रात पुलिस का यह टास्क पूरा हो गया। पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका तो लुटेरों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जबाबी फायरिंग में दोनों को गोली मारकर लंगड़ा कर दिया। उसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों को हिरासत में उपचार के ल‌िए अस्पताल में भर्ती कराया है।

गाज़ियाबादJul 21, 2024 / 02:09 pm

anoop shukla

शनिवार रात दो स्थानों पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इसमें तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए। इन बदमाशों के खिलाफ आसपास के थानों में लूट-चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इसमें दो बदमाश ऐसे हैं, जो कानपुर छोड़कर दिल्ली में रहते थे और NCR में लूटपाट की घटनाएं करते थे।

दो महिलाओं से चेन लूट कर हो गए थे फरार

ACP स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में 17 जुलाई को एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। इस मामले में थाना इंदिरापुरम पर मुकदमा दर्ज किया और बदमाशों की तलाश शुरू की गई। इसी दिन बाइक सवार दो बदमाशों ने अभयखंड में भी एक बुजुर्ग महिला से कुंडल और चेन लूट ली।

कानपुर-उन्नाव में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

शनिवार देर रात पुलिस टीम कनावनी पुलिया वसुंधरा चौकी के पीछे चेकिंग कर रही थी। तभी दो अभियुक्त स्पलेंडर बाइक पर आते दिखाये दिये। पुलिस टीम इन्हें रुकने का इशारा किया तो मुड़कर कनावनी पुल से कांवड़ मार्ग पर फायरिंग करके भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अतिरिषि उर्फ अप्पू और मनोज चतुर्वेदी निवासी कानपुर के रूप में हुई। दोनों ने लूट की दोनों घटनाएं कुबूली हैं। आरोपियों से 10 हजार रुपए, एक कुंडल, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं।

कानपुर से दिल्ली ठिकाना, लूट के लिए NCR

ACP ने बताया कि दोनों आरोपी कानपुर से दिल्ली आकर रह रहे थे और NCR में लूटपाट की घटनाएं करते थे। इनके खिलाफ कानपुर व उन्नाव में हत्या, लूट के प्रयास में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
गाजियाबाद में दूसरी मुठभेड़ ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर तिराहा पर हुई। यहां भी गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ। जिसकी पहचान गौरव निवासी बागपत के रूप में हुई। इससे बिना नंबर की एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।

Hindi News/ Ghaziabad / गाजियाबाद पुलिस का एनकाउंटर…दो बदमाश घायल, महिलाओं से चेन लूट कर थे फरार

ट्रेंडिंग वीडियो