scriptSuicide: महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, मंगेतर को कॉल कर लगाई फांसी | Suicide Female constable commits suicide, hangs herself after calling her fiancé | Patrika News
फतेहपुर

Suicide: महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, मंगेतर को कॉल कर लगाई फांसी

फतेहपुर की महिला कांस्टेबल Suicide कर ली है। महिला पुलिस ने अपने मंगेतर से बात करने के बाद कमरे में गयी और फांसी लगाकर अपनी जान दे है। 

फतेहपुरAug 19, 2024 / 09:46 pm

Vishnu Bajpai

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर थरियांव थाने में तैनात महिला सिपाही ने थाना परिसर में आत्महत्या कर ली है। कल यानी रविवार को रात ड्यूटी खत्म करने के बाद सिपाही पुलिस कर्मियों के लिए बनी तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में चली गई। अपने मंगेतर को कॉल किया और बात करते हुए आत्महत्या कर ली।
घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के थरियांव थाने की है, जहां महिला पुलिस प्रियंका सरोज ने थाना परिसर के अन्दर फांसी लगाकर जान दे दी। महिला पुलिस जौनपुर के पतौरा की रहने वाली थी। पिछले पांच साल से थरियांव थाने में थाना परिसर के अन्दर पुलिस कर्मियों के लिए बने आवास की तीसरी मंजिल पर रहती थी।

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस ने बताया की महिला पुलिस की 18 नवंबर को शादी होनी थी। रात 11 बजे महिला पुलिस की मंगेतर से बातचीत के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद महिला पुलिस ने आत्महत्या जैसी कदम उठाया।
यह भी पढ़ें

पापा हम जा रहे हैं अब कभी नहीं लौटेंगी…जीजा के चलते दो बहनों ने नदी में कूदकर की आत्महत्या

बता दें कि आशंका होने पर इस घटना की जानकारी मंगेतर ने ही थाने में दी। उस समय ड्यूटी पर मौजूद सिपाही और दरोगा मौके पर ही दरवाजा दौड़कर कमरे में पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।इसके बाद परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई।

Hindi News/ Fatehpur / Suicide: महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, मंगेतर को कॉल कर लगाई फांसी

ट्रेंडिंग वीडियो