scriptपरिवार पर कहर बनकर टूटी भारी बारिश, ढहा मकान, दंपत्ति समेत 5 लोग गंभीर | Patrika News
फतेहपुर

परिवार पर कहर बनकर टूटी भारी बारिश, ढहा मकान, दंपत्ति समेत 5 लोग गंभीर

फतेहपुर जिले में एक परिवार पर भारी बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। बरसात के चलते कच्चा मकान ढह गया जिसमें दबकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

फतेहपुरAug 12, 2024 / 04:12 pm

Prateek Pandey

fatehpur News
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में लगातार पिछले दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। कच्चे मकान में दबकर दंपति और बच्चे समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

5 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बारिश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना के चांदपुर मजरे उन्नौर गांव निवासी जितेंद्र सिंह का कच्चा मकान है। बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया जिसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के दंपत्ति समेत 5 लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही एक बच्ची को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 12, 13 और 14 अगस्त को होगी झमाझम बारिश, मथुरा से लेकर वाराणसी तक कैसा रहेगा मौसम?

रात के समय हुआ हादसा

हादसे का शिकार हुए जितेंद्र खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार की रात बारिश हो रही थी। खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो रहे थे। रात 11 बजे अचानक मकान की छत गिर गई। मलबे में जितेंद्र के साथ पत्नी ज्ञानमती देवी और बेटी सोनाक्षी सिंह, आरुषि सिंह और बेटा अवी प्रताप सिंह आ गए।

Hindi News/ Fatehpur / परिवार पर कहर बनकर टूटी भारी बारिश, ढहा मकान, दंपत्ति समेत 5 लोग गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो