मौसम विभाग के अनुसार आज रात में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसका असर सुबह तक दिखाई पड़ेगा। रात बढ़ने के साथ घना कोहरा भी बढ़ता जाएगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आज रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है। जो ‘कोल्ड नाइट’ का संकेत है।
मौसम विभाग ने घना कोहरा और शीतलहर चलने के विषय में जानकारी दी है। जिसके अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।