scriptयूपी मौसम अपडेट: ताजा पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, कोहरे के साथ बारिश का भी अलर्ट | UP weather alert: Fresh western disturbance, rain along with fog | Patrika News
फर्रुखाबाद

यूपी मौसम अपडेट: ताजा पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, कोहरे के साथ बारिश का भी अलर्ट

आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार घना कोहरा छाया रहेगा। दो और 3 जनवरी को लेकर के भी अलर्ट जारी किया गया है। ‌जब झमाझम बारिश होने की संभावना है।

फर्रुखाबादDec 28, 2023 / 06:31 pm

Narendra Awasthi

यूपी मौसम अपडेट: ताजा पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, कोहरे के साथ बारिश का भी अलर्ट

यूपी मौसम अपडेट: ताजा पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, कोहरे के साथ बारिश का भी अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा पश्चिमी विक्षोभ के विषय में जानकारी दी है। जिसका कानपुर मंडल और आसपास के जिलों पर भी इसका असर पड़ेगा। आसपास का क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहेगा। जिसका असर दो-तीन दिनों तक दिखाई पड़ेगा। ‌नए साल में बारिश होने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि हिमालय पर्वत पर ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखेगा। दो और तीन जनवरी को बारिश होने की संभावना है। कोहरे को उन्होंने अवांछित मेहमान बताया है। जो दो तीन दिनों तक रुक सकता है।‌ मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज घना कोहरा छाया है।‌ रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। 29 दिसंबर को दिन का तापमान 21 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिनभर कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज रात में पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। जिसका असर सुबह तक दिखाई पड़ेगा। जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। दृश्यता यानी विजिबिलिटी में भी इसका असर दिखाई पड़ेगा।‌ कभी-कभी विजिबिलिटी शून्य भी पहुंच सकती है।

29 दिसंबर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाए रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवा मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का शुक्रवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विजिबिलिटी में भी काफी कमी आएगी।

Hindi News/ Farrukhabad / यूपी मौसम अपडेट: ताजा पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, कोहरे के साथ बारिश का भी अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो