scriptजेल से निकलने के बाद जिंदा सांप खाने लगा शख्स , VIDEO देख सब हैरान | man started eating a live snake everyone was shocked to see the Viral VIDEO | Patrika News
फर्रुखाबाद

जेल से निकलने के बाद जिंदा सांप खाने लगा शख्स , VIDEO देख सब हैरान

Viral Video: फतेहपुर में सजा काट चुका डकैत जिंदा सांप खाने को लेकर सुर्खियों में है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फर्रुखाबादJul 08, 2024 / 11:51 am

Aman Pandey

snake, dacoit, snake eating alive, UP news, Fatehpur news, strange,सांप, डकैत, जिंदा सांप खा रहा, यूपी न्यूज, फतेहपुर न्यूज, अजब गजब
Viral Video: 55 साल का दस्यु गंगा प्रसाद केवट उर्फ फौजी, कभी बीहड़ में सक्रिय शंकर गैंग का सबसे करीबी माना जाता था। बीते कुछ दिनों से उसे नदी से पकड़कर सांप खाते देखा जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

उम्रकैद की सजा काटकर लौटा है डकैत

गंगा प्रसाद केवट उर्फ फौजी पर फतेहपुर और बांदा में कई मुकदमे दर्ज हैं। एक मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। सजा काटने के बाद कुछ दिन पहले लौटा फौजी अब अपराध की दुनिया को छोड़कर यमुना नदी में मछली का शिकार करने लगा। इस बीच गांव में यह बात फैली कि वह जहरीले सांप पकड़ कर खाने लगा है। इस पर लोगों को यकीन नहीं हुआ।

पांच दिन पहले किसी ने बनाया वीडियो

पांच दिन पहले गंगा प्रसाद केवट उर्फ फौजी यमुना किनारे मछली का शिकार कर रहा था, तभी नाव के नीचे एक सांप आ गया। अन्य शिकारी सांप को देख भागने लगे, लेकिन गंगा प्रसाद ने उसे पकड़ लिया। सांप का मुंह पकड़ कर पानी से धुला और फिर उसे जिन्दा खाने लगा। इस बीच किसी ने सांप खाते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
यह भी पढ़ें

22 सालों की मन्नतें, 2 घंटे में राख: बेटे ने पिता को मारा, मां बोली- ‘मुझे भी मार देगा, फांसी दो उसे

सिर से खतरनाक वार करने का दावा

गंगा प्रसाद उर्फ फौजी दस्यु बदमाश शंकर की मौत के बाद खुद गैंग चलाता था। बांदा जनपद थाना कमासिन के कगार गांव का रहने वाला है। फिलहाल, अपनी ससुराल फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र में अहमदगंज तिहार गांव में रहता है। उसका दावा है कि अपने सिर से वार कर दर्जनभर नारियल तोड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर किसी भी व्यक्ति को अपनी खोपड़ी से लड़ाकर जान ले सकता है।

Hindi News / Farrukhabad / जेल से निकलने के बाद जिंदा सांप खाने लगा शख्स , VIDEO देख सब हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो