scriptIMD latest prediction: 9 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, बारिश का अलर्ट | IMD latest forecast: Double attack of western disturbance till October 9, rain alert | Patrika News
फर्रुखाबाद

IMD latest prediction: 9 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, बारिश का अलर्ट

IMD forecast Double attack of western disturbance भारत आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर बड़ा अपडेट किया है। जिसके अनुसार 9 अक्टूबर तक डबल पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक पड़ेगा। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर भी दिखेगा। ‌

फर्रुखाबादOct 03, 2024 / 09:30 pm

Narendra Awasthi

IMD forecast Double attack of western disturbance आईएमडी ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट किया है। जिसके अनुसार अब मानसून नहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर पड़ेगा। जिस के कारण बारिश भी होगी और हवा में भी ठंडी महसूस होगी। वैसेअक्टूबर महीने की शुरुआत में पड़ रही गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। अधिकतम तापमान अभी भी 24 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 4 अक्टूबर को इसका असर दिखाई पड़ेगा। लेकिन यह कमजोर है। इसके अतिरिक्त एक और पश्चिमी विक्षोभ 8 और 9 अक्टूबर के आसपास आ सकता है। जिसके कारण मैदानी भागों में बारिश होने की संभावना है। ‌जानते हैं फर्रुखाबाद में आज रात, चार और पांच अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा?
यह भी पढ़ें

कन्नौज दुष्कर्म: जिसे पुलिस की पांच टीम में खोज रही थी उसने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें पूरा मामला

IMD forecast Double attack of western disturbance मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 4 अक्टूबर का मौसम?

IMD forecast Double attack of western disturbance मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। कभी-कभी बादल के भी दर्शन हो सकते हैं। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में गर्मी और रात में उमस से जनजीवन प्रभावित है।‌

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 5 अक्टूबर का मौसम?

IMD forecast Double attack of western disturbance मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का तापमान 24 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही आई बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

Hindi News / Farrukhabad / IMD latest prediction: 9 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक, बारिश का अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो