नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला चंदन गांव की है। अवैध खनन की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंची। जहां सिपाही रोहित ट्रैक्टर को रोकने के लिए नीचे उतर गया। पुलिस को देख ड्राइवर ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने का प्रयास किया। रोहित ने रोकने का प्रयास किया। रुकने की जगह चालक रोहित को रौंदते हुए भाग निकला। गंभीर रूप से घायल रोहित को उपचार के लिएं स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बिजनौर का रहने वाला था रोहित 2021 बैच का कांस्टेबल रोहित बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव दरवर का रहने वाला था। बड़ा भाई सचिन भी कारागार सिपाही है। जो इटावा में तैनात है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार अभी रोहित की शादी नहीं हुई थी।
क्या कहते हैं एसपी? घटना की जानकारी मिलते मौके पर एसपी विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी कायमगंज सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गए। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर संतोष पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। जिसे रोहित ने पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर से टकराकर रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने के लिए टीमों को लगाया गया है। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।