24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैजाबाद

वीडियो : अयोध्या में रामलला के दरबार में भी कान्हा के जन्मोत्सव की धूम

जिस तरह से द्वापर में भगवान श्री कृष्ण ने जेल के अंदर जन्म लिया था उसी तरह से कलयुग में भी प्रतिबंधित क्षेत्र विवादित परिसर में रामलला विराजमान के टेंट में भगवान श्री कृष्ण प्रतीकात्मक रूप से जन्म लेंगे

Google source verification


अयोध्या : राम नगरी में भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है।अयोध्या के मंदिरों में भी जहां एक तरफ भगवान राम के जयकारे लगते हैं वहीं दूसरी तरफ भगवान श्री कृष्ण की भी जय जयकार हो रही है।यही नहीं विवादित परिसर में भी रामलला विराजमान के टेंट में भी भगवान श्रीकृष्ण विराजेंगे। द्वापर की झलक कलयुग में भी दिखाई पड़ेगी। जिस तरह से द्वापर में भगवान श्री कृष्ण ने जेल के अंदर जन्म लिया था उसी तरह से कलयुग में भी प्रतिबंधित क्षेत्र विवादित परिसर में रामलला विराजमान के टेंट में भगवान श्री कृष्ण प्रतीकात्मक रूप से जन्म लेंगे। द्वापर में भी कारागार में जन्म लिया था वह भी सुरक्षा के घेरे में वैसे ही सुरक्षा के घेरे में अयोध्या में भी भगवान श्रीकृष्ण रामलला के टेंट में जन्म लेने जा रहे हैं। जिस तरफ अयोध्या राममय होती है ठीक उसी तरह से वही रामनगरी श्री कृष्णमय होती नजर आ रही है।अयोध्या के मंदिरों में एक तरफ भजन-कीर्तन हो रहे हैं दूसरी तरफ राधेकृष्ण भी गुंजायमान हो रहे हैं। अयोध्या फैजाबाद में कल 2 सितंबर को भी जन्माष्टमी मनाई गई थी और आज 3 सितंबर को भी जुड़वा शहर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है।तिथि विभेद होने के कारण अयोध्या फैजाबाद में 2 दिन जन्माष्टमी मनाई जा रही है।