scriptOM Shanti OM में शाहरुख के लिए नहीं मिल रही थी एक्ट्रेस, तब मलाइका ने सुझाया था Deepika Padukone का नाम | OM Shanti OM Movie Actress Deepika Padukone complete 15 Years in Bollywood Industry | Patrika News
मनोरंजन

OM Shanti OM में शाहरुख के लिए नहीं मिल रही थी एक्ट्रेस, तब मलाइका ने सुझाया था Deepika Padukone का नाम

15 Years Complete of OM Shanti OM : कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ को 15 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी बनवाने के पीछे मलाइका अरोड़ा का अहम रोल था।

Nov 10, 2022 / 12:50 pm

Jyoti Singh

om_shanti_om_movie_actress_deepika_padukone_complete_15_years_in_bollywood_industry.png

OM Shanti OM में शाहरुख के लिए नहीं मिल रही थी एक्ट्रेस, तब मलाइका ने सुझाया था Deepika Padukone का नाम

15 Years Complete of OM Shanti OM : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बनीं फराह खान (Farah Khan) की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (OM Shanti OM) से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) मुख्य किरदार में थे। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। 35 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि इसने 149 करोड़ की बंपर कमाई की थी। वहीं दीपिका पादुकोण को रेट्रो लुक में देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में दीपिका की एंट्री ऐसे ही नहीं हो गई थी। उन्हें फिल्म में एंट्री दिलाने में सबसे बड़ा हाथ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का था। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
1_4.jpg
एक्ट्रेस का नाम नहीं था फाइनल

दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि फिल्म ‘ओम शांति ओम’ फराह खान की ड्रीम फिल्म थी। फिल्म के लिए शाहरुख खान, फराह की पहली और आखिरी पसंद थे। क्योंकि फराह ने शाहरुख से ये वादा ले लिया था कि जब भी फिल्म बनाएंगी तो शाहरुख ही हीरो रहेंगे। उनके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े और किरन खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। लेकिन फिल्म की एक्ट्रेस कौन होगी, ये फाइनल नहीं हो सका था। जिसे लेकर फराह ने मलाइका अरोड़ा के सामने इस बात को रखा। दरअसल, फिल्म में हीरो तो शाहरुख खान थे, लेकिन एक्ट्रेस के लिए फराह को एक नए चेहरे की तलाश थी।
मलाइका ने सुझाया था दीपिका का नाम

फराह खान ने अपनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए नए चेहरे की तलाश की बात एक दिन मलाइका अरोड़ा के सामने रखी। जिसके बाद मलाइका ने फराह को दीपिका पादुकोण का नाम सुझाया। उस समय दीपिका फेमस मॉडल थीं। फराह ने जब दीपिका को देखा तो उन्हें लग गया कि उनकी तलाश पूरी हो गई है। इसके बाद उन्होंने दीपिका को रेट्रो स्टाइल में पर्दे पर उतारा था। बता दें कि इस फिल्म में स्टार्स के ड्रेस से लेकर लुक तक, सब कुछ रेट्रो था।
यह भी पढ़े – Janhvi Kapoor इस वजह से सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं ग्लैमरस फोटो, कारण जानकर आप भी होंगे हैरान

2_3.jpg
बॉक्स आफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ जब रिलीज हुई तो बॉक्स आफिस पर सुपरहिट रही। फैंस को दीपिका और शाहरुख की जोड़ी काफी पसंद आई। वहीं फिल्म के गाने भी सुपर हिट थे। ‘दर्दे डिस्को’, ‘मैं अगर कहूं’, ‘जग सूना सूना लागे’ जैसे बेहतरीन गाने आज भी सुने जाते हैं।

Hindi News / Entertainment / OM Shanti OM में शाहरुख के लिए नहीं मिल रही थी एक्ट्रेस, तब मलाइका ने सुझाया था Deepika Padukone का नाम

ट्रेंडिंग वीडियो