scriptजबलपुर में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं – घोषणाएं करते हैं पर पूरा नहीं करते, किए पांच वादे | Priyanka Gandhi lashed out at BJP in Jabalpur said make announcements but do not fulfill | Patrika News
चुनाव

जबलपुर में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं – घोषणाएं करते हैं पर पूरा नहीं करते, किए पांच वादे

Priyanka Gandhi in Jabalpur जबलपुर के गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक ग्राउंड में जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जानता के सामने भाजपा की पोल खोलते हुए कहाकि इनके (भाजपा) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। प्रियंका गांधी ने जनता को पांच गारंटी दी है और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्हें पूरा करने का वादा भी किया है।

Jun 12, 2023 / 02:48 pm

Sanjay Kumar Srivastava

priyanka_gandhi_10.jpg

जबलपुर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 

जबलपुर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बजा दिया है। एक लाख वर्ग फीट में लगा बड़ा डोम से बोलते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने भाजपा की पोल खोलते हुए कहाकि इनके (भाजपा) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। बड़ी-बड़ी बातें होती हैं। डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बातें होती हैं। ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बातें बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे। प्रियंका गांधी ने कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल का उदाहरण देते हुए पांच गारंटी कार्यक्रम लागू करने का वादा किया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1668164978506084352?ref_src=twsrc%5Etfw


एमपी सत्य के लिए लड़ने वाली महिलाओं का प्रदेश

प्रियंका गांधी ने कहाकि जबलपुर की धरती को ‘संस्कारधानी’ कहा जाता है। मध्य प्रदेश में ऐसी महिलाएं हुईं जो सत्य के लिए लड़ीं और इस धरती को गौरवान्वित किया। यह रानी दुर्गावती जी, रानी अहिल्याबाई जी और रानी अवंतीबाई जी की धरती है।
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, जबलपुर पहुंची प्रियंका नर्मदा की पूजा की

राजनीति में भी धर्म जैसी आस्था होनी चाहिए

प्रियंका गांधी ने आगे कहाकि राजनीति में भी धर्म जैसी आस्था होनी चाहिए। नेताओं के दिलों में भी जनता और देश के प्रति ऐसी ही आस्था होनी चाहिए। जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, उनके दिल में भी देश के प्रति यही आस्था थी।

BJP ने 220 महीनों के शासन में किए 225 घोटाले

प्रियंका गांधी ने कहाकि BJP ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं। व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला। इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा।

प्रियंका गांधी के पांच वादे

प्रियंका गांधी ने सभा में कई चुनावी घोषणाएं की। और कांग्रेस सरकार आने पर इसे पूरा करने का वादा किया है।

हर माह महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए।
गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेंगे।
मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू होगी।
मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली होगी माफ।
और 200 यूनिट बिजली बिल होगी हाफ ।
बचे हुए किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में आजाद समाज पार्टी अपने दम पर लड़ेगी चुनाव : चंद्रशेखर

https://twitter.com/priyankagandhi?ref_src=twsrc%5Etfw


जबलपुर पहुंचने पर नर्मदा की पूजा की

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने जबलपुर प्रवास में सबसे पहले नर्मदा नदी के तट पर पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और आरती की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें – जबलपुर में प्रियंका गांधी ने किया चुनाव प्रचार का श्रीगणेश, See Photo

कांग्रेस के पाखंड को अच्छी तरह समझती है जनता – नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है और कहा है कि प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं जिन्हें चुनाव के समय मंदिर, गंगा और नर्मदा मैया की याद आती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस पाखंड को अच्छी तरह समझती है।

Hindi News / Elections / जबलपुर में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं – घोषणाएं करते हैं पर पूरा नहीं करते, किए पांच वादे

ट्रेंडिंग वीडियो