scriptUP Rojgar Mela 2024 : नौकरी तलाश रहे युवाओं को मिलेगा रोजगार, ON THE SPOT मिलेंगे Offer Letter, जानें पूरी डिटेल्स | UP Rojgar Mela 2024 rojgar mela mein registration kaise karen rojgar mela salary | Patrika News
शिक्षा

UP Rojgar Mela 2024 : नौकरी तलाश रहे युवाओं को मिलेगा रोजगार, ON THE SPOT मिलेंगे Offer Letter, जानें पूरी डिटेल्स

UP Rojgar Mela 2024 : उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग द्वारा इस महीने 36 रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं। यह रोजगार मेला…

मेरठOct 04, 2024 / 03:33 pm

Anurag Animesh

UP Rojgar Mela 2024
UP Rojgar Mela 2024 : नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार UP Rojgar Mela 2024 लगाने जा रही है। जो भी युवा प्राइवेट नौकरी की तलाश में हैं, वो इस रोजगार मेला में शामिल होकर नौकरी पा सकते हैं। उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग द्वारा इस महीने 36 रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं। यह रोजगार मेला प्रदेश के बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर जिले में लगाए जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें :- IIT Bombay Professor Socks : कौन हैं फटे मोज़े पहनने वाले प्रोफेसर? ऐसा करने की वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

UP Rojgar Mela 2024 : 10वीं पास भी ले सकते हैं भाग


जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग मंडल के प्रत्येत जिलों में हर बुधवार को रोजगार मेला आयोजित करेगा। साथ ही अलग से दो रोजगार मेला प्रत्येक जनपद में भी लगाए जाएंगे। मेरठ कार्यालय के साथ-साथ अलग-अलग जगहों पर लग रहे रोजगार मेले में कई सारी कंपनियां युवाओं को नौकरी ऑफर करेंगी। इस रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर 12वीं, ग्रेजुटए, पोस्ट ग्रेजुएट आदि डिग्री धारक भाग ले सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें :- Prashant Kishor Education : Jan Suraaj के संस्थापक प्रशांत किशोर की पढ़ाई-लिखाई के ‘रहस्य’ का हो गया खुलासा

UP Rojgar Mela 2024 : ऑनलाइन करना होगा रजिस्ट्रेशन


यह रोजगार मेला 9 अक्टूबर से 16, 23 और 30 अक्टूबर को जिला और मंडल स्तर लगेंगे। जो भी युवा इस मेला में शामिल होना चाहता है उसे उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद इस मेले में भाग लेकर इंटरव्यू में बैठा जा सकता है। इस मेले में शामिल होने के लिए या रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस मेले में नौकरी मिलने से युवाओं को सैलरी भी अच्छी दी जाएगी।

Hindi News / Education News / UP Rojgar Mela 2024 : नौकरी तलाश रहे युवाओं को मिलेगा रोजगार, ON THE SPOT मिलेंगे Offer Letter, जानें पूरी डिटेल्स

ट्रेंडिंग वीडियो