scriptEngineering Course: लाखों की कमाई चाहिए तो यहां से करें पढ़ाई, इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट हैं ये 4 देश  | Know the list of top 4 country for Engineering Courses In Abroad | Patrika News
शिक्षा

Engineering Course: लाखों की कमाई चाहिए तो यहां से करें पढ़ाई, इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट हैं ये 4 देश 

Engineering Courses Abroad: विदेशों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की पढ़ाई काफी अच्छी होती है। भारत के अलावा जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कई देश इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सर्वोच्च माने जाते हैं।

नई दिल्लीSep 16, 2024 / 02:57 pm

Shambhavi Shivani

Engineering Courses
Engineering Courses Abroad: 12वीं की पढ़ाई के बाद अधिकांश: छात्र-छात्राएं या तो मेडिकल करते हैं या फिर इंजीनियरिंग। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कई छात्र विदेश जाना चाहते हैं। विदेशों में न सिर्फ इंजीनियरिंग की अच्छी पढ़ाई होती है बल्कि जॉब के कई अवसर होते हैं। आइए, जानते हैं कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कौन कौन से देश बेस्ट हैं- 
इंजीनियरिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें विश्व स्तर की पढ़ाई को महत्व दिया जाता है। इस कोर्स से न केवल वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान मिलता है, बल्कि यह आधुनिकता और अनुसंधान कार्य को भी बढ़ावा देता है। भारत के अलावा जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कई देश इंजीनियरिंग की पढ़ाई (Engineering Courses Abroad) के लिए सर्वोच्च माने जाते हैं। यहां से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए छात्रों का 12वीं पीसीएम से पास होना अनिवार्य है।
Engineering

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम में कई मशहूर विश्वविद्यालय हैं। यहां के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड, लंदन के इम्पीरियल कॉलेज, लंदन के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, लंदन विश्वविद्यालय, एडिनबर्ग, ग्लास्गो आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

पिता ने लोन लेकर पढ़ाया, लाखों की नौकरी छोड़ बेटे ने रख दी ये मांग, आज घर वाले करते हैं तारीफ

ऑस्ट्रेलिया

अपनी अनोखे शिक्षा प्रणाली के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया प्रसिद्ध है। साथ ही यहां से छात्र कम फीस में इंजीनियरिंग का कोर्स कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न विश्वविद्यालय, सिडनी विश्वविद्यालय जैसे विश्वविद्यालय काफी प्रसिद्ध है। यहां से पर्यावरण इंजीनियरिंग, खनन इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग करना काफी अच्छा माना जाता है। 
यह भी पढ़ें

सरकार की बड़ी घोषणा! अब इस राज्य में हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई

संयुक्त राज्य अमेरिका (Engineering Courses In

संयुक्त राज्य अमेरिका एक ऐसा देश है जो इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर है। यहां की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) कोर्स के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से छात्र यहां पढ़ने आते हैं। 

जर्मनी 

मालूम हो कि जर्मनी आईटी कंपनियों का इंटरनेशनल हब माना जाता है। यदि आप भी विदेश से इंजीनियरिंग (Engineering Courses) करने का मन बना रहे हैं तो ये जगह आपके लिए एक बेहतर चुनाव हो सकती है। यहां की म्यूनिख के तकनीकी विश्वविद्यालय ने QS Rankings 2023 में 50वीं रैंक हासिल की है। 

Hindi News/ Education News / Engineering Course: लाखों की कमाई चाहिए तो यहां से करें पढ़ाई, इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट हैं ये 4 देश 

ट्रेंडिंग वीडियो