scriptउम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए ब्लड शुगर? जानिए खतरनाक शुगर लेवल | How much should blood sugar be according to age | Patrika News
रोग और उपचार

उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए ब्लड शुगर? जानिए खतरनाक शुगर लेवल

Normal blood sugar level age wise : डायबिटीज आजकल आम हो गई हैं। असंतुलित खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण लोगों में कई तरह की बीमारियां और समस्याएं हो रही हैं। खानपान में असंतुलन और खराब जीवनशैली की वजह से डायबिटीज की

Nov 21, 2023 / 04:08 pm

Manoj Kumar

normal-blood-sugar-level-ag.jpg

Health News : Normal blood sugar level age wise

Normal blood sugar level age wise : डायबिटीज आजकल आम हो गई हैं। असंतुलित खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण लोगों में कई तरह की बीमारियां और समस्याएं हो रही हैं। खानपान में असंतुलन और खराब जीवनशैली की वजह से डायबिटीज की समस्या तेजी से लोगों में हो रही है। डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर का लेवल असंतुलित हो जाता है। शुगर या डायबिटीज की बीमारी बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती थी लेकिन आज के समय में यह समस्या कम उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें

Health Tips: ठंड लगकर आ रहा है बुखार तो हो सकता है टायफॉइड, ऐसे पहचानें लक्षण



Normal blood sugar level age wise : कम उम्र में डायबिटीज या शुगर की बीमारी खानपान में असंतुलन और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण हो रही है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर घटने या बढ़ने से आप डायबिटीज की समस्या के शिकार हो सकते हैं। ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोज शरीर में एनर्जी का प्रमुख स्रोत माना जाता है। कुछ कारणों से जब आपके शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है तो इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि किस उम्र में ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए आइये एक्सपर्ट से जानते हैं शरीर में उम्र के अनुसार नॉर्मल ब्लड शुगर कितना होता है।

यह भी पढ़ें

Weakness Tips : अगर हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है तो इन फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल



How much blood sugar should be in the body according to age शरीर में उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए ब्लड शुगर
शरीर में ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित होने के कई कारण होते हैं। कई मामलों में खाली पेट रहने की वजह से भी ब्लड शुगर लेवल घट या बढ़ सकता है। इसके अलावा आपका खानपान और आपकी जीवनशैली भी इसके लिए प्रमुख कारण बनती है। एक्सपर्ट के मुताबिक ब्लड शुगर चेक करने का सबसे सही समय तब होता है जब व्यक्ति ने लगभग 8 घंटे से अधिक समय से कुछ खाया न हो। इसलिए सुबह के समय खाली पेट होने पर ब्लड शुगर चेक करना अच्छा माना जाता है। शरीर में नॉर्मल ब्लड शुगर की मात्रा 90 से 100 mg/dL के बीच होती है लेकिन जब आप कुछ खा चुके होते हैं या चेक करने के दो घंटे पहले भोजन कर चुके होते हैं तो इसका स्तर बढ़कर 140 mg/dl हो सकता है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर शरीर में डायबिटीज की समस्या हो जाती है। लेकिन हर व्यक्ति में उम्र और स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति के कारण ब्लड शुगर का स्तर घट या बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें

Blood Donate Tips : रक्तदान से पहले इन बातों का रखें विशेष ख्याल , डाइट में भी इन चीजों को करें शामिल



How much is normal blood sugar कितना होता है नॉर्मल ब्लड शुगर
बिना डायबिटीज व शुगर वाले लोगों के शरीर में शुगर का स्तर
सुबह खाली पेट – 100 mg/dl से कम
खाने के 2 घंटे के बाद – 140 mg/dl
Blood sugar level in people with diabetes and sugar problems डायबिटीज व शुगर की समस्या वाले लोगों में ब्लड शुगर का स्तर
सुबह खाली पेट – 70 से 130 mg/dl
खाने के 2 घंटे बाद – 180 mg/dl से कम
blood sugar level by age उम्र के हिसाब से ब्लड शुगर लेवल
40 साल की उम्र के बाद शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बदलने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों के कारण भी शरीर का ब्लूस शुगर लेवल कम या ज्यादा हो सकता है। बॉडी मास इंडेक्स की वजह भी शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम या ज्यादा हो सकता है।

यह भी पढ़ें

Low Blood Pressure: लो बीपी होता है बहुत खतरनाक, जानिए लो बीपी होने के कारण, लक्षण और बचाव



Blood Sugar Levels at the Age of 6 Years to 12 Years 6 साल से 12 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग शुगर – 80 से 180 mg/dl
पोस्ट प्रैंडियल शुगर – 140 mg/dL
रात में खाने के बाद – 100 से 180 mg/dl

Blood Sugar Levels at the age of 13 years to 19 years 13 साल से 19 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर – 70 से 150 mg/dl
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 140 mg/dl
रात में खाने के बाद – 90 से 150 mg/dl
Blood sugar level at the age of 20 years to 26 years 20 साल से 26 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर – 100 से 180 mg/dl
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 180 mg/dl mg/dl
रात में खाने के बाद – 100 से 140 mg/dl

यह भी पढ़ें

Health News and health Tips : रोजाना सुबह खाली पेट करें इस चीज का सेवन, सेहत में होंगें जबरदस्त फायदे



Blood sugar level at the age of 27 years to 32 years 27 साल से 32 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर -100 mg/dL
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 90 से 110 mg/dl mg/dl
रात में खाने के बाद – 100 से 140 mg/dl mg/dl
Blood sugar level at the age of 33 to 40 years 33 से 40 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर – 140 mg/dl से कम
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 160 mg/dl से कम
रात में खाने के बाद – 90-150 mg/dl

यह भी पढ़ें

Stones home remedies : सिर्फ आधे घंटे की वॉक बचाएगी पथरी से , इन घरेलू उपायों से जल्द मिलेगा छुटकारा



Blood sugar level at the age of 40 to 50 years 40 से 50 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर – 90 से 130 mg/dL
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 140 mg/dl से कम
रात में खाने के बाद – 150 mg/dl
Blood sugar level at the age of 50 to 60 years 50 से 60 साल की उम्र में ब्लड शुगर लेवल
फास्टिंग ब्लड शुगर – 90 से 130 mg/dL
पोस्ट प्रैंडियल ब्लड शुगर – 140 mg/dl से कम
रात में खाने के बाद – 150 mg/dL से कम

यह भी पढ़ें

Health Tips and Health News: उम्र के हिसाब से जानिए आपका वजन कितना होना चाहिए



Tips to keep blood sugar under control ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के टिप्स
शरीर में ब्लड शुगर या ग्लूकोज को कंट्रोल में रखने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए। यह एक लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई समस्या है और आप अपने लाइफस्टाइल को बदलकर ही इससे छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप अच्छे और पोषक आहार का सेवन करते हैं तो इसकी सहायता से आप अपने वजन को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। आज के समय में डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे ज्यादातर व्यक्तियों में ब्लड शुगर का स्तर अनियंत्रित होने का कारण खानपान और जीवनशैली माना जाता है।

Hindi News/ Health / Disease and Conditions / उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए ब्लड शुगर? जानिए खतरनाक शुगर लेवल

ट्रेंडिंग वीडियो