scriptनिर्माणाधीन मकान ढहने से दबे चार लोग, एक की हुई मौत | Patrika News
डिंडोरी

निर्माणाधीन मकान ढहने से दबे चार लोग, एक की हुई मौत

तीन गंभीर घायलों का जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचारडिंडौरी/गाड़ासरई. रविवार को सुबह करीब 5 बजे ग्राम शोभापुर के कर्वेमट्टा में एक निर्माणधीन मकान गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी बजाग 100 डायल के पुलिस स्टॉप महेन्द धुर्वे […]

डिंडोरीJul 02, 2024 / 12:20 pm

Prateek Kohre

तीन गंभीर घायलों का जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार
डिंडौरी/गाड़ासरई.
रविवार को सुबह करीब 5 बजे ग्राम शोभापुर के कर्वेमट्टा में एक निर्माणधीन मकान गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी बजाग 100 डायल के पुलिस स्टॉप महेन्द धुर्वे व ललित सारिवान के साथ गाड़ासरई पुलिस को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला और सभी घायलों को गाड़ासरई के स्वास्थ्य केन्द्र के उपचार के लिए भर्ती कराया। डॉ. चन्द्र तेकाम ने जाँच कर मोरध्वज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना में शंकर बंजारा, यसवंत नेताम, जागेश्वर तेकाम निवासी धवाडोंगरी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

Hindi News/ Dindori / निर्माणाधीन मकान ढहने से दबे चार लोग, एक की हुई मौत

ट्रेंडिंग वीडियो