scriptNavratri Colour: नवरात्रि पूजा में नौ दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, मां दुर्गा सुन लेंगी हर प्रार्थना | Navratri Colour Shardiya Navratri 2024 Nine Color Clothes Shardiya Navratri Mein Kis Din Kis Rang Ke Kapde Pehne Shardiya Navratri 2024 fashion look | Patrika News
धर्म-कर्म

Navratri Colour: नवरात्रि पूजा में नौ दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, मां दुर्गा सुन लेंगी हर प्रार्थना

Navratri Colour: क्या आपको मालूम है शारदीय नवरात्रि के नौ कलर कौन से हैं और शारदीय नवरात्रि 2024 के किस दिन पूजा में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। जानिए हर गुत्थी का जवाब (Shardiya Navratri 2024 Nine Color Clothes) …

जयपुरSep 30, 2024 / 12:47 pm

Pravin Pandey

Navratri Colour

नवरात्रि के नौ रंग

Navratri Colour: नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा का उत्सव है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना के अनुष्ठान किए जाते हैं। हर स्वरूप के अलग नवरात्रि भोग लगाए जाते हैं। इस तहर मां के नौ रूपों के अलग रंग है।
नवरात्रि पूजा में दिन के अनुसार इन रंगों के कपड़े पहनने और इन रंगों की वस्तुएं चढ़ाने से विशेष आशीर्वाद मिलता है (Shardiya Navratri 2024 Nine Color Clothes) । आइये जानते हैं शारदीय नवरात्रि 2024 में किस दिन पहनें कौन से रंग का कपड़ा..

नवरात्रि पूजा में पहनें इस रंग के कपड़े

Shardiya Navratri Mein Kis Din Kis Rang Ke Kapde Pehne: नवरात्रि के त्योहार में रंगों का विशेष महत्व होता है। इन नौ दिनों के लिए नौ अलग-अलग रंग हैं। मान्यता है कि व्यक्ति नौ दिनों तक दिन के अनुसार इन रंगों को धारण करता है या इस रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा करता है तो उसे मां दुर्गा का आशीर्वाद और शुभ परिणाम मिलता है। मां भक्त की हर प्रार्थना सुन लेगी और कष्ट दूर कर देगी। इसके बाद आपका जीवन सुखी हो जाएगा। आइये जानते हैं किस दिन कौन-सा रंग पहनना शुभ होता है।

नवरात्रि पहला दिन

साल 2024 में नवरात्रि के पहले दिन व्यक्ति को नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। नारंगी रंग को पहन कर पूजा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी।

नवरात्रि दूसरा दिन

नवरात्रि 2024 के दूसरे दिन लोगों को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से आपको आत्मशांति मिलेगी।

नवरात्रि तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। आप इस रंग का प्रयोग माता की पूजा के लिए भी कर सकते हैं क्योंकि लाल रंग माता को अतिप्रिय होता है।

नवरात्रि चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन गहरा नीला रंग अपने काम में शामिल करना सबसे शुभ रहेगा। नीला रंग आपके जीवन में समृद्धि और शांति लाता है। इस रंग के वस्त्र पहनें और माता का ध्यान करें।

नवरात्रि का पांचवां दिन

पीले रंग के कपड़े पहनने से आप खुश और सकारात्मक बनेंगे क्योंकि पीला एक नर्म और मन को खुशी देने वाला रंग है। यह आपका दिन अच्छा बनाएगा। पांचवें दिन पूजा में इसे शामिल करने से मां का आशीर्वाद मिलेगा।

नवरात्रि छठा दिन

नवरात्रि के छठे दिन व्यक्ति को हरा रंग पहनना चाहिए, यह हरा रंग प्रकृति से जुड़ा होता है। यह सभी चीजों के शुभ फलदायक, शांतिपूर्ण और स्थिर होने का संकेत देता है। देवी की प्रार्थना करते समय हरा रंग पहनना, आपको शांति प्रदान करेगा।

नवरात्रि सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन स्लेटी रंग के कपड़े पहनने चाहिए या अन्य चीजें अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। यह आपकी सोच को संतुलित करने में मदद करेगा। इसकी ऊर्जा से आप अधिक व्यावहारिक होंगे।

नवरात्रि आठवां दिन

नवदुर्गा पूजा के दौरान आठवें दिन बैंगनी रंग का उपयोग करना चाहिए। इससे समृद्धि और सफलता प्राप्त हो सकती है। इसलिए अगर आप देवी मां का आशीर्वाद चाहते हैं, तो यह रंग अवश्य चुनें।

नवरात्रि नौवां दिन

नवरात्रि के नौवें दिन आपको मोर वाले हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह हरे और नीले रंग से मिलकर बनता है। यह रंग समृद्धि से जुड़ा होता है और मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद मिलता है।
Shardiya Navratri 2024: इससे संबंधित खबरें यहां देखें

नवरात्रि में इन नौ शक्तियों की करते हैं पूजा, मां दुर्गा के ये नौ सरल मंत्र हर कष्ट से दिलाते हैं छुटकारा

नवरात्रि में मां जगदंबा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन सभी नौ शक्तियों के अलग मंत्र हैं, जिसके जाप से मां दुर्गा भक्त की गुहार सुनकर उसके दुख दूर कर देती हैं। यहां जानिए नवरात्रि में जप के लिए मां के सभी नौ स्वरूप के मंत्र
Navratri Bhog: मां दुर्गा का आशीर्वाद चाहते हैं तो नौ दिन लगाएं ये भोग, यहां जानें हर स्वरूप के अलग प्रसाद का रहस्य

नवरात्रि की सभी नौ देवियों के अलग-अलग प्रिय भोग हैं, भक्त को दिन के अनुसार मां को ये भोग जरूर चढ़ाने चाहिए। नवरात्रि 2024 के नौ दिन के भोग जानने के लिए यहां क्लिक करें

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Navratri Colour: नवरात्रि पूजा में नौ दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, मां दुर्गा सुन लेंगी हर प्रार्थना

ट्रेंडिंग वीडियो