scriptNavratri Colors: जैसा चाहिए फल जीवन में शामिल करें वैसा नवरात्रि रंग, दिन के अनुसार रंग से मिलेगा चमत्कारिक रिजल्ट | navratri colors significance of 9 Navratri colour day wise list How are colours of Navratri 2024 decided shardiy navratri Ke Rang meaning Astrology | Patrika News
धर्म-कर्म

Navratri Colors: जैसा चाहिए फल जीवन में शामिल करें वैसा नवरात्रि रंग, दिन के अनुसार रंग से मिलेगा चमत्कारिक रिजल्ट

Navratri Colors Significance: नवरात्रि के पहले दिन का रंग उस दिन पर आधारित होता है जिस दिन से नवरात्रि शुरू होती है और शेष आठ दिनों तक एक निश्चित कर्म के अनुसार रंगो का निर्धारण होता है। ऐसे में जानते हैं नवरात्रि 2024 के रंग कौन से हैं और शारदीय नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन से रंग का कपड़ा …

जयपुरOct 01, 2024 / 10:37 am

Pravin Pandey

navratri colors significance

नवरात्रि के रंग का महत्व

शारदीय नवरात्रि के रंग 2024

How Are Colours Of Navratri Decided: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि के प्रत्येक दिन का विशिष्ट रंग निर्धारित है। नवरात्रि के नौ दिनों में प्रत्येक दिन के इन विशेष रंगों को अपने जीवन में शामिल करना अत्यंत शुभफलदायक माना जाता है।

नवरात्रि के अवसर पर अक्सर लोग दिन के हिसाब से निर्धारित रंग के अनुसार ही कपड़े पहनते हैं। विशेष रूप से गुजरात और महाराष्ट्र में यह चलन है। इस समय स्त्रियां दिन विशेष के रंग के परिधान और वस्तुओं का ही उपयोग करती हैं। भले ही कोई काम हो या डांडिया, गरबा जैसे लोकनृत्य के समय।

नवरात्रि पहला दिन

बृहस्पतिवार 3 अक्टूबर 2024 को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन नवरात्रि का रंग पीला है। गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनने से नवरात्रि उत्सव में मनुष्य का चित्त आशान्वित और प्रसन्न रहता है। यह रंग ऊष्मा का प्रतीक है, जो व्यक्ति को दिनभर प्रसन्न रखता है।

नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन 4 अक्टूबर को शुक्रवार है। इस दिन का नवरात्रि रंग हरा है। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और विकास, ऊर्वरता, शांति, स्थिरता की भावना उत्पन्न करता है। शुक्रवार को हरे रंग का उपयोग कर, देवी से शांति प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। हरा रंग जीवन में नवीन आरंभ का भी संकेत देता है।

नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन 5 अक्टूबर 2024 को शनिवार है। इसलिए तीसरे दिन का नवरात्रि रंग स्लेटी हुआ। यह रंग संतुलित विचारधारा का प्रतीक है। साथ ही यह व्यक्ति को व्यावहारिक और सरल बनने के लिए प्रेरित करता है। यह रंग उन भक्तों के लिए उपयुक्त है, जो हल्के रंग को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अपनी एक विशिष्ट शैली के साथ नवरात्रि उत्सव का आनंद लेने के इच्छुक हैं।
navratri color

नवरात्रि का चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन 6 अक्टूबर को रविवार है। इसलिए चौथे दिन का नवरात्रि रंग नारंगी हुआ। रविवार को नारंगी रंग के कपड़े पहन कर देवी नवदुर्गा का पूजन करने से स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव होता है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होता है और व्यक्ति के चित्त को उत्साहित रखता है।

नवरात्रि का पांचवां दिन

नवरात्रि के पांचवें 7 अक्टूबर को सोमवार है। इस दिन का नवरात्रि रंग सफेद है। श्वेत रंग शुद्धता और सरलता का पर्याय है। देवी की कृपा प्राने के लिए सोमवार को सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए। श्वेत रंग आत्मशांति और सुरक्षा का अहसास कराता है।

नवरात्रि का छठा दिन

नवरात्रि का छठा दिन 8 अक्टूबर 2024 को है। इस दिन मंगलवार है, इसलिए छठे दिन का नवरात्रि रंग लाल है। मंगलवार को नवरात्रि उत्सव के लिए लाल रंग प्रयोग करना चाहिए। लाल रंग उत्साह और प्रेम का प्रतीक है। माता के चढ़ावे में लाल चुनरी भी चढ़ाई जाती है। यह रंग भक्तों को शक्ति और जीवटता से युक्त करता है।
navratri colour

नवरात्रि का सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन 9 अक्टूबर बुधवार है। सातवें दिन का नवरात्रि रंग गहरा नीला है। बुधवार को नवरात्रि उत्सव में गहरे नीले रंग का प्रयोग आपको अतुलनीय आनंद देगा। यह रंग समृद्धि और शांति का प्रतिनिधित्व करता है।

नवरात्रि का आठवां दिन

नवरात्रि के 8वें दिन 10 अक्टूबर बृहस्पतिवार है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े और अन्य चीजों को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। गुलाबी रंग सार्वभौमिक प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है। यह एक मनमोहक रंग है, जो व्यक्तित्व में आकर्षण उत्पन्न करता है।

नवरात्रि का नवां दिन

नवरात्रि 2024 के 9वें दिन 11 अक्टूबर शुक्रवार है। इस दिन का नवरात्रि रंग बैंगनी है। बैंगनी रंग भव्यता और राजसी ठाटबाट का प्रतीक है । नवदुर्गा की पूजा में बैंगनी रंग का प्रयोग करने से भक्तों को समृद्धि और सम्पन्नता प्राप्त होती है। अतः देवी मां की कृपा के लिए बैंगनी रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
Navratri 2024: नवरात्रि 2024 से संबंधित और खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Navratri: आपको सता रहा है राहु तो नवरात्रि में राशि अनुसार जपें ये मंत्र

अशुभ राहु काफी विनाशकारी होता है, यह मन को भ्रमित कर गलत कार्य करा देता है। माता दुर्गा ही इसको नियंत्रित करने वाली शक्ति हैं। ऐसे में यदि आपको राहु सता रहा है तो नवरात्रि में दुर्गा जी के ये मंत्र जरूर जपना चाहिए
Shardiya Navratri: नवदुर्गा की पूजा में जरूरी होती है ये सामग्री, जानिए पहले दिन पूजा और कलश स्थापना की पूरी विधि

शारदीय नवरात्रि 2024 शुरू होने वाली है, इसमें कलश स्थापना कर नौ दिनों तक विधिविधान से नवदुर्गा की पूजा की जाती है। आइये जानते हैं नवदुर्गा पूजा की सामग्री और कलश स्थापना विधि…

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Navratri Colors: जैसा चाहिए फल जीवन में शामिल करें वैसा नवरात्रि रंग, दिन के अनुसार रंग से मिलेगा चमत्कारिक रिजल्ट

ट्रेंडिंग वीडियो