scriptमुंबई-आगरा फोरलेन पर धरने की तैयारी पूरी, एक बजे शुरू होगा (देखे वीडियो) | Preparations for dharna on Mumbai-Agra forelone complete, will start a | Patrika News
धार

मुंबई-आगरा फोरलेन पर धरने की तैयारी पूरी, एक बजे शुरू होगा (देखे वीडियो)

सुबह से धरना स्थल पर आने लगे थे तीन जिले के किसान

धारDec 15, 2020 / 12:17 pm

Amit S mandloi

मुंबई-आगरा फोरलेन पर धरने की तैयारी पूरी, एक बजे शुरू होगा (देखे वीडियो)

मुंबई-आगरा फोरलेन पर धरने की तैयारी पूरी, एक बजे शुरू होगा (देखे वीडियो)

खलघाट.खरगोन हेमंत जाट, कमल सोलंकी
किसान संघ के बैनर तले धार जिले के खलघाट में मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना ओर प्रदर्शन की पूरी तैयारी हो चुकी है। धरना एक बजे शुरू होगा। यहां ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठकर किसानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। दोपहर 12 बजे तक चार जिलों के किसान यहां पर पहुंच गए थे। इसके पूर्व टोल से वाहनों के निकलने का सिलसिला शुरू था। उधर धार जिला प्रशासन ओर पुलिस विभाग के कई बडे अधिकारी भी सुबह से सक्रिय होकर मुस्तैदी से नजर रखे हुए है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y37g2
मुंबई-आगरा फोरलेन पर धरने की तैयारी पूरी, एक बजे शुरू होगा (देखे वीडियो)

किसान धरना स्थल पर पहुंचना शुरू

यहां पर धार,बड़वानी,खरगोन जिले से किसान धरना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। किसान छोटे वाहन और टे्रक्टर ट्रालियों में बैठकर पहुंच रहे थे।

किसान धरना टोल प्लाजा पर देने वाले है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार,एसडीएम , एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धरना एक बजे से शुरू होगा। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले है।

Hindi News/ Dhar / मुंबई-आगरा फोरलेन पर धरने की तैयारी पूरी, एक बजे शुरू होगा (देखे वीडियो)

ट्रेंडिंग वीडियो