scriptएमपी में बवाल, राम राम संस्था के चीकू बैरागी की गोली मारकर हत्या | Dewas Murder Ruckus over the murder of Chiku Bairagi of Ram Ram Sanstha in Dewas | Patrika News
देवास

एमपी में बवाल, राम राम संस्था के चीकू बैरागी की गोली मारकर हत्या

Dewas Murder दनादन गोलियां बरसाकर एक शख्स की हत्या कर दी गई।

देवासJul 03, 2024 / 03:52 pm

deepak deewan

Dewas Murder

Dewas Murder

Dewas Murder मध्यप्रदेश में एक बार फिर खुलेआम फायरिंग की गई है। बीच बाजार दनादन गोलियां बरसाकर एक शख्स की हत्या कर दी गई। धार्मिक संस्था से जुड़े युवक की सरेआम हत्या के बाद बवाल मच गया। देवास में हुए इस हत्याकांड के बाद युवक के साथियों ने रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और गुस्साए लोगों को समझाइश दे रहे हैं।
बुधवार को देवास में उस समय सनसनी फैल गई जब बीच बाजार गोलियों की आवाज गूंजने लगी। दनादन हुई फायरिंग के बाद लोगों ने एक शख्स को खून से लथपथ पड़े देखा। बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana एमपी में लाड़ली बहनों को 3000 रुपए देने पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान

देवास के जवाहर नगर चौराहे के पास यह वारदात हुई। जिस युवक की हत्या की गई उसका नाम चीकू बैरागी है। वह शहर की धार्मिक संस्था राम राम से जुड़ा था। युवक की हत्या की खबर सुनते ही शहर में बवाल मच गया। राम राम संस्था से जुड़े दर्जनों लोग एकत्रित हो गए और चीकू बैरागी का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana : एमपी में लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 3 हजार रुपए, सामने आया बड़ा अपडेट

चीकू बैरागी की सरेआम हत्या से गुस्साए लोग और संस्था के सदस्यों ने एमजी अस्पताल चौराहे पर जमकर हंगामा मचाया। हत्या के आरोपियोें ​की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोग शव रखकर सड़क पर ही बैठ गए। बीच सड़क पर प्रदर्शन के कारण चक्काजाम हो गया जिससे आवागमन ठप हो गया। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए हैं।

Hindi News/ Dewas / एमपी में बवाल, राम राम संस्था के चीकू बैरागी की गोली मारकर हत्या

ट्रेंडिंग वीडियो