scriptदेवीलोक: पहाड़ी पर उकेरी जाएंगी मूर्तियां, मेडिटेशन-योगा सेंटर बनेंगे | Devilok: Statues will be carved on the hill, meditation-yoga center wi | Patrika News
देवास

देवीलोक: पहाड़ी पर उकेरी जाएंगी मूर्तियां, मेडिटेशन-योगा सेंटर बनेंगे

10.60 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली, आज होगा भूमिपूजन
 

देवासFeb 29, 2024 / 12:45 am

rishi jaiswal

देवीलोक: पहाड़ी पर उकेरी जाएंगी मूर्तियां, मेडिटेशन-योगा सेंटर बनेंगे

देवीलोक: पहाड़ी पर उकेरी जाएंगी मूर्तियां, मेडिटेशन-योगा सेंटर बनेंगे

देवास. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को करोड़ों के विकास कार्यों का देशव्यापी लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके अंतर्गत शहर को भी बड़ी सौगात मिल रही है। विधायक गायत्री राजे पवार के प्रयासों से माता टेकरी की तलहटी में पाथ-वे क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से देवीलोक का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य का भूमिपूजन भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में होगा। वहीं देवास विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों व शहर के वार्डों में सड़क निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन होगा।
15 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था

उल्लेखनीय है कि माता टेकरी पर देवीलोक के निर्माण के लिए विधायक पवार ने 15 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसमें राज्य शासन की ओर से 10 करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधानसभा चुनाव से पूर्व पवार ने महाकाल लोक की तर्ज पर देवास में देवीलोक निर्माण के लिए घोषणा की थी
मां चामुंडा, तुलजा भवानी की गाथा बताएंगी मूर्तियां

देवीलोक माता टेकरी के पाथ-वे पर दो भागों में निर्मित होगा। इसकी एक थीम मां चामुंडा एवं एक थीम मां तुलजा भवानी की गाथा को लेकर रहेगी। पहाड़ी पर मां चामुंडा व मां तुलजा भवानी की गाथा से जुड़ी मूर्तियां उकेरी जाएगी। देवीलोक में ही मेडिटेशन सेंटर व योगा सेंटर भी बनाया जाएगा। देवीलोक का संपूर्ण कार्य टेकरी की बाउंड्रीवाॅल के अंदर ही किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की मंशानुरूप बनेगा देवीलोक

विधायक पवार ने बताया हमने विधानसभा चुनाव में देवीलोक निर्माण के लिए घोषणा की थी। यह घोषणा अब पूरी हो रही है। माता टेकरी से देशभर के भक्तों की आस्था जुड़ी है। टेकरी पर समय के साथ विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य हुए हैं। अब भक्तों की मंशानुसार देवीलोक का निर्माण हो रहा है। देवीलोक का निर्माण होने से शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार मानते हुए धन्यवाद देती हूं।
सड़कों का भी होगा निर्माण

गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम में कुछ सड़कों के लिए भी भूमिपूजन किया जाएगा। इसमें शहर के वार्ड क्रमांक-2 के तुलजा विहार न्यू देवास में सीसी रोड निर्माण 30 लाख की लागत से किया जाएगा। वार्ड क्रमांक-8 के त्रिलोक नगर में सीसी रोड का निर्माण-20 लाख की लागत से किया जाएगा। ग्राम विजयागंज मंडी में जवासिया रोड से सुनवानी गोपाल रोड का निर्माण 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। ग्राम सिंदनी से ग्राम बोडानी तक 3 करोड़ की लागत से रोड का निर्माण किया जाएगा।

Hindi News/ Dewas / देवीलोक: पहाड़ी पर उकेरी जाएंगी मूर्तियां, मेडिटेशन-योगा सेंटर बनेंगे

ट्रेंडिंग वीडियो