scriptसपा नेता बिहार में रंगे हाथों पकड़ा गया, कर रहा था यह काम…साथियों संग गया जेल | Patrika News
देवरिया

सपा नेता बिहार में रंगे हाथों पकड़ा गया, कर रहा था यह काम…साथियों संग गया जेल

बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के एक बगीचे में जुआ खेल रहे चार युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लार क्षेत्र का एक सपा कार्यकर्ता भी है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

देवरियाJul 24, 2024 / 11:03 am

anoop shukla

देवरिया जिले के एक सपा नेता को जुआ खेलते समय उसके साथियों संग बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस छापेमारी के दौरान सपा नेता अपने साथियों संग पुलिस से उलझ गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसके साथियों संग गिरफ़्तार कर लिया और उसके वाहन को थाना में लाकर सीज कर दिया। घटना बार्डर इलाके के गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

जुआ खेलने की सूचना पर गुठनी थाना पुलिस डाली दबिश

जानकारी के मुताबिक बिहार बार्डर के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी सरया गांव के बीच कटहरी बारी में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। मंगलवार को इसकी सूचना किसी ने गुठनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को दबोच लिया।पकड़े गए चारों जुआरियों की निशानदेही पर पुलिस ने जुआ खेलने वाले स्थान से 14 हजार चार सौ रुपए नगदी और ताश का पत्ता बरामद कर लिया।

पकड़े गए जुआरियों में मुहम्मद शाकिर सपा नेता है

पूछताछ में चारों युवकों ने अपना नाम और पता मोहम्मद शाकिर निवासी रामनगर थाना लार उत्तर प्रदेश, मिथिलेश तुरहा, किशन चौहान, नौशाद हाशमी निवासी गुठनी बिहार बताया। पकड़े गए जुआरियों में मोहम्मद शाकिर सपा नेता है। वह अक्सर गुठनी जुआ खेलने जाता रहता है। पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों की तीन बाइक को भी सीज कर दिया है।गुठनी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सपा नेता सहित चार जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

Hindi News/ Deoria / सपा नेता बिहार में रंगे हाथों पकड़ा गया, कर रहा था यह काम…साथियों संग गया जेल

ट्रेंडिंग वीडियो