scriptDeoria news : नहर किनारे मिला महिला का खून से लथपथ शव, आरोपी थाने पहुंच कर किया सरेंडर | Deoria news: A woman's blood-soaked body was found near a canal, the accused surrendered after reaching the police station | Patrika News
देवरिया

Deoria news : नहर किनारे मिला महिला का खून से लथपथ शव, आरोपी थाने पहुंच कर किया सरेंडर

शुक्रवार को जिले में गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बंसहिया के समीप शुक्रवार की तड़के सिर कूंच कर महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। महिला की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद आरोपित ने खुद ही गौरी बाजार थाने में पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपित बताए जा रहे युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग कारण बताया जा रहा है। मौके पर डाग स्क्वायड समेत अन्य टीमें पहुंच कर जांच कर रही हैं।

देवरियाSep 06, 2024 / 03:29 pm

anoop shukla

देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में बंसहिया नहर के किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव थे। शव धान के खेत में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना आरोपी संदीप यादव ने खुद ही थाना पहुंचकर हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया।

महिला की हत्या कर खुद थाने पहुंचा आरोपी

प्रेम-प्रसंग के मामले में आरोपी संदीप यादव सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के समोगर का निवासी है। आरोपी ने हत्या की सूचना स्वयं थाने में दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका की पहचान महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी सरिता दुबे (40 वर्ष) के रूप में की गई। सरिता के पति की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। उनके तीन नाबालिग बच्चे हैं। लोगों ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला है। महिला पति के मौत के बाद बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती थी।

परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना की जांच अभी जारी है, पुलिस सभी प्रासंगिक साक्ष्यों को जुटाया है। ताकि हत्यारे को सजा दिलवाई जा सके।

Hindi News/ Deoria / Deoria news : नहर किनारे मिला महिला का खून से लथपथ शव, आरोपी थाने पहुंच कर किया सरेंडर

ट्रेंडिंग वीडियो