scriptदेवरिया पुलिस का शर्मनाक कृत्य , अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए गरीब मां से वसूले फ्लाइट के टिकट के खर्चे | Patrika News
देवरिया

देवरिया पुलिस का शर्मनाक कृत्य , अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए गरीब मां से वसूले फ्लाइट के टिकट के खर्चे

देवरिया से पुलिस का शर्मनाक कृत्य सामने आया है। अपहृत किशोरी की बरामदगी के मुंबई जाने के लिए किशोरी की मां से फ्लाइट का टिकट बुक कराया। इसके अलावा लौटने के लिए भी मां से ट्रेन का टिकट बनवाया था। इसके साथ ही खर्चे के लिए छह हजार रुपये भी लिए थे। तीन पुलिसकर्मी मुंबई से किशोरी को बरामद कर लाए, बरामदगी के बाद युवती फिर से गायब हो गई। अब फिर पीड़ित मां तलाश में थाने का चक्कर काट रही है।

देवरियाJul 26, 2024 / 09:07 am

anoop shukla

जिले से पुलिस का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिसकर्मियों ने पीड़िता की मां से फ्लाइट और ट्रेन के टिकट के साथ अन्य खर्चों के लिए पैसे वसूल लिए। किशोरी को मुंबई से बरामद कर मां को सौंपने के बाद वह फिर से गायब हो गई। अब मां फिर से थाने का चक्कर काट रही है।

फ्लाइट, ट्रेन के किराए के साथ अन्य खर्चे भी वसूले

बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक, गांव की ही किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। इसकी सूचना मिलने पर किशोरी की मां ने थाने में बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। जांच में किशोरी की लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद पुलिस की तीन सदस्यीय टीम उसे लाने के लिए तैयार हुई।पुलिसकर्मियों ने किशोरी की मां से लगभग 22,200 रुपए का लखनऊ से मुंबई का फ्लाइट टिकट और वापसी के लिए 7,000 रुपए का ट्रेन टिकट बुक कराया। इसके अलावा अन्य खर्चों के लिए भी 6,000 रुपए लिए। मुंबई से किशोरी को बरामद कर मां को सौंपने के बाद, वह फिर से गायब हो गई। अब मां फिर अपनी बेटी की बरामदगी के लिए थाने का चक्कर काट रही है। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने कहा, ऐसा प्रकरण संज्ञान में आया है। जांचकर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

Hindi News/ Deoria / देवरिया पुलिस का शर्मनाक कृत्य , अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए गरीब मां से वसूले फ्लाइट के टिकट के खर्चे

ट्रेंडिंग वीडियो