scriptदेवरिया में बवाल, दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग…तीन घायल | Chaos in Deoria, two sides fight, firing… three injured | Patrika News
देवरिया

देवरिया में बवाल, दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग…तीन घायल

देवरिया में शुक्रवार को भारी दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। यहां प्रधान पक्ष के लोग , पूर्व प्रधान पक्ष के घर पर चढ़ कर फायरिंग शुरू कर दिए।

देवरियाJun 28, 2024 / 07:42 pm

anoop shukla

देवरिया में सड़क बनवा रहे ग्राम प्रधान पर पूर्व प्रधान के बेटे ने हमला कर सिर फोड़ दिया और भाग गया। प्रधान पक्ष के इकट्ठा लोगों पूर्व प्रधान के दरवाज़े पर जाकर जब इसकी शिकायत की तो पूर्व प्रधान के बेटों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। गोली से तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के वासुदेव उर्फ गोबरही गांव के टोला गौतमा के ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा (50) शुक्रवार को लगभग 10 बजे ग्राम पंचायत के यादव टोले पर सड़क का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान रामबली यादव पहुंचे और ग्राम प्रधान से बातों बातों में कहा सुनी होने लगी। इसी बीच किसी ने ग्राम प्रधान के सिर पार पीछे से वार कर दिया। जिससे ग्राम प्रधान का सिर फट गया और अचेत होकर गिर पड़े।
ग्राम प्रधान के बड़े भाई रामकृपाल कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ पूर्व प्रधान रामबली यादव के दरवाजे पर हमले का कारण पूछने के लिए पहुंचे। आरोपियों ने जैसे ही देखा कि उनके दरवाजे पर बड़ी भीड़ आ रही है। मारकंडेय यादव और उसके भाई ने भीड़ के ऊपर बंदूक से ताबड़तोड़ 4 फायर झोंक दिया। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई और भीड़ तीतर बितर हो गई। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा के बड़े भाई रामकृपाल कुशवाहा को गोली लग गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए बनकटा पीएचसी पहुंचाया। पीएचसी पर मौजूद डा ओपी भार्गव ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं डॉक्टर ने गम्भीर रूप से घायल रामकृपाल को देवरहा बाबा स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राजकुमार, प्रमिला और संगीता का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए आसपास के थानों की फोर्स बुलाई गई है।
सीओ भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है। तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। एक घायल को इलाज के लिए देवरहा बाबा स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Hindi News/ Deoria / देवरिया में बवाल, दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग…तीन घायल

ट्रेंडिंग वीडियो