मंदिर में पुजारी दो साल तक करता रहा हैवानियत, बिलखते बताई आपबीती
आरोपी पुजारी दो साल तक मंदिर परिसर में उसके साथ हैवानियत का यह घिनौना
खेल खेलता रहा था। मंदिर से भाग कर गांव पहुंचने पर युवती ने ग्रामीणों को
घटना के बारे में बताई
Woman raped in Tendukona police station
दंतेवाड़ा. शहर स्थित देवी मंदिर के पुजारी ने पूजा-पाठ के बहाने युवती की आबरू लूट ली। आरोपी पुजारी दो साल तक मंदिर परिसर में उसके साथ हैवानियत का यह घिनौना खेल खेलता रहा था। मंदिर से भाग कर गांव पहुंचने पर युवती ने ग्रामीणों को घटना के बारे में बताई। स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर अरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
पुजारी सीताराम सिन्हा पर एक युवती ने दुराचार का आरोप लगाया है। पुजारी का कहना है कि लड़की फंसा रही है। उसने कुछ नहीं किया है। मंदिर परिसर में ही रह रही युवती ने थाने में दिए आवेदन पत्र में आरोप लगाया है कि पुजारी उसके साथ दो साल से अनाचार कर रहा है।
विरोध करने के बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। वह एक दिन देर शाम किसी तरह मंदिर से भाग कर अपने गांव पहुंची। गांव वालों के सामने आपबीती बताई। मामला धर्म से जुड़ा होने के चलते गांव वालों ने मीटिंग की। उस मीटिंग में पुजारी को भी बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीण युवती को लेकर थाने पहुंचे। पीडि़त की शिकायत सुन थाना पुलिस ने पुजारी को हिरासत में लिया है। इधर बताया जा रहा है पीडि़ता से आवेदन लिया है।
पुलिस के सामने युवती फफक-फफक कर रो पड़ी। पुलिस से पीडि़त युवती ने कहा जब वह मेरे साथा दुष्कृत्य करता उसके साथ मारपीट तक होती थी। युवती के साथ थाने में करीब एक दर्जन लोग पहुंचे थे। वहीं मंदिर परिसर में रहने वाले कर्मचारियों ने कहा पुजारी को फंसाया जा रहा है।
पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी आर देवदास का कहना है कि इस मामले में अभी एफआईआर नहीं हुई। पुलिस जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए पुजारी का कहना है कि लड़की फंसा रही है। उसने कुछ नहीं किया है।
ट्रस्ट में मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की गई है। उन लोगों की बातों से तो यही लग रहा है पुजारी को फंसाया जा रहा है। अब इस मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस के पास मामला पहुंच चुका है।
त्रिपुरारी मंडावी, मंदिर के ट्रस्टी
Hindi News / Dantewada / मंदिर में पुजारी दो साल तक करता रहा हैवानियत, बिलखते बताई आपबीती