scriptCG Crime News: गणपति विसर्जन के दौरान महिला के साथ हो गया ऐसा कांड, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश… | CG Crime News: obscene act with woman | Patrika News
दंतेवाड़ा

CG Crime News: गणपति विसर्जन के दौरान महिला के साथ हो गया ऐसा कांड, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश…

CG Crime News: दंतेवाड़ा में एक शख्स की जमक​र पिटाई कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आरोपी एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

दंतेवाड़ाSep 21, 2024 / 04:14 pm

Laxmi Vishwakarma

CG Crime News
CG Crime News: दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में बीती रात भगवान गणपति के विसर्जन में बाधक बने एक असामाजिक तत्व की महिलाओं ने बेदम पिटाई कर दी। यह विवाद विसर्जन में शामिल एक महिला से अभद्र हरकत की वजह से हुआ। महिला के साथ अभद्र हरकत की जानकारी मिलने पर अन्य लोगों ने भी उक्त आरोपी की धुनाई कर दी।

CG Crime News: आरोपी धमकी देते हुए करने लगा विवाद

मामले की शिकायत किरन्दुल थाना में दर्ज करवाई गई है। आरोपी कों हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक सार्वजनिक गणपति का विसर्जन जुलुस निकाला गया था। इस बीच अपने आप को पत्रकार बताते किशोर राम टेके ने झांकी को रोक दिया। सभी को थाने ले जाने की धमकी देते हुए विवाद करने लगा। CG Crime News गणेश समिति की महिलाओं ने कहा कि हमने थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी है।
यह भी पढ़ें

CG Crime News: 40 वर्षीय महिला के साथ ऐसा कांड कर फरार हुआ शख्स, जांच में जुटी पुलिस…

इस पर किशोर राम टेके ने महिला की वीडियो बनाते हुए उसके गिरेबान में हाथ डाल दिया, जिसके बाद आक्रोशित जनता और महिलाओं ने कथाकथित पत्रकार की बेदम पिटाई की उसके कपड़े फाड़ दिए और चक्का जाम कर दिया। किशोर राम टेके की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। CG Crime News पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोर राम टेके के खिलाफ देर रात धारा बी एन एस 74 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

आबकारी विभाग की सुस्ती और लापरवाही के चलते जहां महासमुंद जिले के 19 गांव अवैध शराब के खिलाफ लामबंद होकर महापंचायत करने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

सूदखोरों पर बड़ी कार्रवाई

कर्ज की वसूली को लेकर पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने वाले तीन आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनकी प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने सुदखोरों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Hindi News/ Dantewada / CG Crime News: गणपति विसर्जन के दौरान महिला के साथ हो गया ऐसा कांड, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश…

ट्रेंडिंग वीडियो