scriptMohan Cabinet Decision : लाड़ली बहनों के खातों में 1554 करोड़ ट्रांसफर, किसानों को 0% पर मिलेगा लोन | Mohan Cabinet Decision 1554 crore transfer to Laadli behna yojana bank accounts farmers will get loan at 0 percent | Patrika News
दमोह

Mohan Cabinet Decision : लाड़ली बहनों के खातों में 1554 करोड़ ट्रांसफर, किसानों को 0% पर मिलेगा लोन

Mohan Cabinet Decision : सिंग्रामपुर में आज मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के दौरान राज्य के किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए गए। रानी दर्गावती के नाम पर बनाई जाएगी SAF बटालियन।

दमोहOct 05, 2024 / 04:00 pm

Faiz

Mohan Cabinet Decision
Mohan Cabinet Decision : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के अंतर्गत आने वाले सिंग्रामपुर में आज मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के दौरान राज्य के किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट फैसलों के अनुसार अब किसानों जीरो परसेंट पर लोन मिलेगा। साथ ही खेती का रकबा बढ़ाने समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1554 करोड़ रुपए राशि ट्रांसफर की है।
आज कैबिनेट की बैठक में किसानों को 0% ब्याज पर लोन देने का फैसला लिया गया। साथ ही खेती का रकबा बढ़ाकर 1 लाख हेक्टेयर करने का फैसला लिया गया है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में मिलेट्स का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। आज अक्टूबर माह में लाडली बहनों के खाते में 1554 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दी गई है। साथ ही उज्जवला गैस योजना की राशि भी सिंगल क्लिक से डाली गई।
यह भी पढ़ें- IND vs BAN T-20 Match : कलेक्टर का प्रतिबंध फिर भी विरोध का ऐलान, बजरंग दल और VHP ने दी चेतावनी

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

Mohan Cabinet Decision
कैबिनेट बैठक में जैन समाज आयोग में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मानदेय देने का भी प्रावधान किया गया। दिगंबर और श्वेतांबर दोनों समुदाय मिलकर आयोग चलाएंगे। जबलपुर के मदन महल किले के चारों तरफ की पहाड़ी को भव्य रूप दिया जाएगा। दमोह जिला में पहले से मौजूद हवाई पट्टी को मध्य प्रदेश सरकार उन्नत करेगी। बैठक में कहा गया कि साइबर सिक्योरिटी बड़ी चुनौती है। सोशल मीडिया को लेकर ट्रेनिंग होगी। भारत सरकार के बेरोजगारी आंकड़े में सबसे ज्यादा बेरोजगार केरल में (29.9%) है। सबसे नीचे पायदान पर मध्य प्रदेश है। रानी दुर्गावती के ऐतिहासिक और गौरवान्वित विरासत को संवारने का निर्णय भी लिया गया।

Hindi News / Damoh / Mohan Cabinet Decision : लाड़ली बहनों के खातों में 1554 करोड़ ट्रांसफर, किसानों को 0% पर मिलेगा लोन

ट्रेंडिंग वीडियो