पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को ग्राम चुनकट्टा के चौहान बाड़ी का चौकीदार मोहन साहू (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल मिला। उसके कान व शरीर में चोंटे आई थी। मौके पर डायल-112 और 108 एम्बुलेंस भेजा गया और घायल मोहन साहू को शासकीय अस्पताल उतई पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।
यह भी पढें:
Raipur News: 14 साल के लड़के ने गैस चूल्हे में खुद को जलाया, छोटे भाई ने किया खुलासा, कहा- मोबाइल में वीडियो देख आया आइडिया जांच में पता चला कि बाड़ी मालिक हितेन्द्र सिन्हा ने तीन साल से ओडिशा मलदा अंगराजपुर निवासी मोहन साहू पिता फागु लाल (50 वर्ष) को देखरेख के लिए रखा था। 14 जुलाई से मोहन साहू अपने साथ द्रोपती उर्फ रानी को रखा था। पूछने पर उसने उसे पत्नी बनाकर रखना स्वीकार किया। इसके अलावा उसके पास महिला के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।
आरोपी महिला मोहन को रेलवे स्टेशन में मिली थी
एसडीओपी ने बताया कि द्रोपदी उर्फ रानी गरियाबंद की रहने वाली है। उसने बलौदाबाजार लवन निवासी केशव डहरिया से प्रेम विवाह किया था। लेकिन बच्चे नहीं हुए। वह 14 जुलाई को मायके जाने के बहाने ससुराल से निकली। रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां उदास बैठी थी। मोहन साहू ने उसे उदास देखकर उसका हालचाल पूछा। महिला ने उसे बताया कि प्रेम विवाह के कारण मायके नहीं जा सकती थी। रेलवे स्टेशन से मोहन साहू अपने बाड़ी में लाए और उससे लिव इन रिलेशन में रख लिया।
सब्बल से सर पर किया वार
टीआई ने बताया कि 11 अगस्त की रात मोहन साहू ने शराब के नशे में द्रोपदी से मारपीट की। 12 अगस्त दोपहर को वह नशे में सोया था। द्रोपदी ने सब्बल से उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद मोबाइल लेकर कमरे में बाहर से ताला बंद कर भाग निकली। जब मोबाइल लोकेशन लिया गया तो बलौदाबाजार लवन थाना क्षेत्र में मिला। टीम ने उसे उसके ससुराल से गिरफ्तार किया।
महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देता
टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि द्रोपदी उसके साथ रहने लगी। मोहन साहू शराब प्रेमी थी। शराब के नशे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। द्रोपदी उसे बलौदाबाजार जाने के लिए बोलने लगी। तब मोहन ने उसे बताया कि उसका वीडियो बना लिया है। ससुराल जाने की नाम लोगी तो उसके पति को पूरा वीडियो दिखा देगा। इस तरह ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उससे मारपीट भी करता था। द्रोपदी ने परेशान होकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई।