35 वर्षीय बल्लेबाज, जिन्होंने अब तक साल 2024 में कोई टेस्ट अर्धशतक नहीं जड़ा था, ने अब न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 31वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। विराट कोहली इंग्लैंड के जो रूट (12,716 रन) के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ओवरऑल सूची में वह 18वें स्थान पर हैं। ग्लेन फिलिप्स ने अंततः कोहली की पारी का अंत 70 रनों पर किया, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था।
सरफराज रहे दिन के अंत तक नाबाद
तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 231/3 था। सरफराज खान 70 रन बनाकर नाबाद हैं और भारत पहली पारी में 46 रनों पर ढेर होने के बाद 125 रनों से पीछे है, जो घरेलू मैदान पर उनका न्यूनतम स्कोर है। यशस्वी जायसवाल (35) और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (52) के विकेट गिरने के बाद कोहली और सरफराज ने तीसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला।