इसके पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में भी झारखंड की टीम ईशान किशन की कप्तानी में उतरी थी। रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है और झारखंड का पहला मुकाबला असम से है। झारखंड जिस एलीट ग्रुप में शामिल है, उसमें असम, रेलवे, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु की टीमें शामिल हैं।
ईशान किशन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन वे झारखंड के लिए खेलते रहे हैं। 22 दिसंबर 2015 को उन्हें 2016 अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था। ईशान बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं।
ईशान किशन 2019 की इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं। ईशान किशन अभी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। आखिरी बार वह अफ्रीका के दौरे पर गए थे, जहां मानसिक तनाव को वजह बताते हुए उन्होंने उस दौरे से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, तब से लेकर अब तक वे टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे हैं।