scriptNZ vs SL : मिल्ने ने गोली रफ्तार से फेंकी गेंद कि टूट गया निसांका का बैट, देखें वीडियो | nz vs sl adam milne broke pathum nissanka bat video | Patrika News
क्रिकेट

NZ vs SL : मिल्ने ने गोली रफ्तार से फेंकी गेंद कि टूट गया निसांका का बैट, देखें वीडियो

NZ vs SL : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर जमकर कहर बरपाया है। मिल्ने ने पहले ही ओवर में एक ऐसी घातक गेंद फेंकी कि पथुम निसांका का बल्ला ही टूट गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Apr 05, 2023 / 06:09 pm

lokesh verma

nz-vs-sl-adam-milne-broke-pathum-nissanka-bat-video.jpg

मिल्ने ने गोली रफ्तार से फेंकी गेंद कि टूट गया निसांका का बैट।

NZ vs SL : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने श्रीलंका के बल्लेबाजों पर दूसरे टी20 मुकाबले में जमकर कहर बरपाया है और न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 9 विकेट से एकतरफा जीत लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर लेकर आए मिल्ने ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका एक गेंद इतनी तेजी से फेंकी की उनका बल्ला ही टूट गया। मिल्ने की गुड लेंथ की बॉल जैसे ही निसांका के बल्ले टकराई तो उनका बैट हैंडल से टूटकर जमीन पर जा गिरा। गनीमत रही कि बल्ला टूटकर विकेट से नहीं टकराया। मिल्ने की इस घातक गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग का फैसला किया। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका और कुसल मेंडिस सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे। मैच के पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर मिल्ने ने निसांका बैट तोड़ डाला। इसके बाद निसांका मिल्ने की ही गेंद पर बेन लीस्टर को कैच थमाकर आउट हुए। वहीं, श्रीलंका की पूरी टीम 141 रनों पर 19 ओवर खेलकर पवेलियन लौट गई।

न्यूजीलैंड ने हासिल की बड़ी जीत

श्रीलंका के 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। कीवी टीम ने 14.4 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज 1—1 से बराबर हो गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान और पंजाब के मुकाबले में बरसेंगे रन, जानें गुवाहाटी की पिच का हाल
https://twitter.com/hashtag/SparkSport?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

मिल्ने की घातक गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की टीम की ओर से एडम मिलने ने इस मुकाबले में काफी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। मिलने 4 ओवरों में 26 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने निसांका का बल्ला भी तोड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : पंजाब किंग्स को एक और बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Hindi News / Sports / Cricket News / NZ vs SL : मिल्ने ने गोली रफ्तार से फेंकी गेंद कि टूट गया निसांका का बैट, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो