scriptमोहम्मद शमी का हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर ने बताया पुरुषों में गंजेपन का सबसे बड़ा कारण | mohammad shami's hair transplant doctor told the biggest reason for male pattern baldness | Patrika News
क्रिकेट

मोहम्मद शमी का हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर ने बताया पुरुषों में गंजेपन का सबसे बड़ा कारण

Male Pattern Baldness Causes: पुरुषों में बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या आम है। पहले जहां अधिक उम्र में लोगों के बाल झड़ने शुरू होते थे, वहीं अब 20 साल से कम उम्र के युवा भी इस समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। मोहम्मद शमी का हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ. अरीका बंसल ने इसका सबसे बड़ा कारण बताया है।

नई दिल्लीSep 19, 2024 / 11:58 am

lokesh verma

Male Pattern Baldness Causes
Male Pattern Baldness Causes: पुरुष और महिलाओं में बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या आम बात हो चुकी है। पहले जहां अधिक उम्र में लोगों के बाल झड़ने शुरू होते थे। वहीं, अब 20 साल से कम उम्र के युवा भी इस समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। अब जिन लोगों के कम उम्र में ही बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं, उन लोगों के मन में एक ही सवाल होता है कि आखिर उनके साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है? मोहम्मद शमी, बोनी कपूर और एलविश यादव जैसी कई मशहूर हस्तियों के हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ. अरीका बंसल ने एक पॉडकास्ट में इसका सबसे बड़ा कारण बताया है। आइये आपको भी बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है?

मेल पैटर्न बाल्डनेस क्या है?

दरअसल, पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या को मेल पैटर्न बाल्डनेस कहते हैंं। ये बालों के पतले होने और गंजापन का सबसे आम प्रकार है, जो वयस्क पुरुषों में पाया है। मोहम्मद शमी का हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ. अरीका बंसल से एक पॉडकास्ट में सवाल किया गया कि हेयर लॉस का जेनेटिक्स के अलावा सबसे मुख्य कारण क्या होता है? या फिर जेनेटिक्स ही मुख्य वजह है?’

पुरुषों में गंजेपन का सबसे मुख्य कारण 

डॉ. अरीका ने बताया कि पुरुषों की बात करें तो उनमें जेनेटिक्स ही सबसे मुख्य कारण है। 80 प्रतिशत केसों में जेनेटिक्स ही ऐसा फैक्टर है, जिसकी वजह से गंजेपन का सामना करना पड़ता है। मतलब अगर आपके पापा या आपके मामा को गंजापन या फैमिली हिस्ट्री पॉजिटिव है तो ऐसे 80 प्रतिशत लोगों को गंजापन होता है।

महिलाओं के बाल झड़ने में जेनेटिक्स कम फैक्टर

डॉ. अरीका ने बताया कि 20 प्रतिशत लोगों में फैमिली हिस्ट्री नहीं होते हुए भी जेनेटिक्स चेंजेज और म्यूटेशन के चलते उनको बाल्डनेस की समस्‍या हो सकती है। वहीं, जिन महिलाओं के बाल झड़ रहे हैं, उनमें जेनेटिक्स कम फैक्टर है। महिलाओं में हेयर लॉस की समस्या डाइट यानी खानपान और स्ट्रेस के चलते होती है।

Hindi News/ Sports / Cricket News / मोहम्मद शमी का हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर ने बताया पुरुषों में गंजेपन का सबसे बड़ा कारण

ट्रेंडिंग वीडियो