टीम इंडिया को सबसे छोटा स्कोर 36 रन है, जब वे एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिमट गई थी। इस दुर्दशा का सबने मजाका उड़ाया और भारत को 36 रन वाली पारी भी याद दिलाई। अब तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में भारत ने संघर्ष तो किया लेकिन किस्मत उनके खिलाफ नजर आई। पहले रोहित शर्मा दुर्भाग्यशाली रहे फिर तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ग्लैन फिलिप्ट की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। अब भारत की शर्नाक हार होगी या टीम इंडिया की लाज बचेगी, यह इंद्रदेव पर निर्भर करता है। चौथे दिन भी बारिश की संभावना है और अगर ऐसा होता है तो भारतीय क्रिकेट फैंस जरूर खुश होंगे।
चौथे और पांचवें दिन के मौसम का हाल
चौथे दिन 40 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है और सुबह यह सिर्फ 15 प्रतिशत रहेगी। मैच शुरू तो होगा लेकिन कब तक होगा यह कहना मुश्किल है। 20 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है और कभी भी बारिश विकराल रूप ले सकती है। टीम इंडिया के फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाए नहीं तो 36 साल के बाद न्यूजीलैंड टीम इंडिया को घर में घुसकर पीटने की तैयारी कर चुकी है। उसे अंजाम तक पहुंचने से रोकने में सिर्फ इंद्रदेव ही मदद कर सकते हैं।