scriptयहां से सैनिकों ने दुश्मनों पर दागे थे चांदी के गोले, उस किले का देखो क्या हो गया हाल… | From here the soldiers had fired silver balls at the enemies, see what | Patrika News
चूरू

यहां से सैनिकों ने दुश्मनों पर दागे थे चांदी के गोले, उस किले का देखो क्या हो गया हाल…

चूरू. अपनी आज़ादी की रक्षा के लिए दुश्मनों पर चांदी के गोले दागने वाला दुनिया का एक मात्र चूरू का ऐतिहासिक किला धराशायी होने के कगार पर है। जर्जर हाल किले की दीवार का एक हिस्सा रविवार को अचानक ढह गया। अन्य दीवारें और बुर्जियां भी कभी भी गिर सकती हैं। जिससे लोगों के जान माल का खतरा भी मंडरा रहा है। इस किले में आज भी पुलिस थाना और अस्पताल चल रहे है।

चूरूJan 30, 2022 / 10:55 pm

Vijay

यहां से सैनिकों ने दुश्मनों पर दागे थे चांदी के गोले, उस किले का देखो क्या हो गया हाल...

चूरू का ऐतिहासिक किला हो गया जर्जर, एक हिस्सा गिरा

अपनी आजादी की रक्षा के लिए सैनिकों ने दागे थे चांदी के गोले
चूरू. अपनी आज़ादी की रक्षा के लिए दुश्मनों पर चांदी के गोले दागने वाला दुनिया का एक मात्र चूरू का ऐतिहासिक किला धराशायी होने के कगार पर है। जर्जर हाल किले की दीवार का एक हिस्सा रविवार को अचानक ढह गया। अन्य दीवारें और बुर्जियां भी कभी भी गिर सकती हैं। जिससे लोगों के जान माल का खतरा भी मंडरा रहा है। इस किले में आज भी पुलिस थाना और अस्पताल चल रहे है। मंदिर सहित अनेक ऐतिहासिक धरोहरे भी यहां स्थापित है। लोगों के आनेजाने का रास्ता भी इसी किले से होकर है।
जिम्मेदार नहीं ले रहे इसकी सुध
लेकिन इस किले की सुध न प्रशासन ले रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। चूरू के लोगों ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में एक मेल भेजा। उसमें बताया शहीद दिवस के दिन हमें अपनी उन ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा का भी प्रण लेना चाहिए जिनका आज़ादी की रक्षा में अमूल्य योगदान है। अपनी आजादी और अस्मिता की रक्षा के लिए सैनिकों ने इस किले से दुश्मनों पर चांदी के गोले दागे थे। विश्व इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम अंकित कराने वाला चूरू का ऐतिहासिक किला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का शिकार हो गया है। जर्जर किले की एक दीवार रविवार को भरभराकर गिर गई। लोगों ने इस ऐतिहासिक किले की सुध लेने और इसका जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।
बाजार में दिखा वीकेंड कफ्र्यू का असर
तारानगर. जन अनुशासन वीकेंड कफ्र्यू के तहत रविवार को कस्बे में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रही। मुख्य बाजार, अम्बेडकर सर्किल, सात्यूं बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर दवा, राशन, सब्जी, डेयरी आदि आवश्यक वस्तुओं की दुकाने दिनभर खुली रही लेकिन अन्य सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहने से बाजार व मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।

Hindi News / Churu / यहां से सैनिकों ने दुश्मनों पर दागे थे चांदी के गोले, उस किले का देखो क्या हो गया हाल…

ट्रेंडिंग वीडियो