scriptCG Rains: मानसून के आने से 1 दिन पहले बादलों में होगा बड़ा बदलाव, मौसम विभाग ने इन जिलों को जारी की चेतावनी | CG Rains: Heavy rain Warning issued to these districts | Patrika News
महासमुंद

CG Rains: मानसून के आने से 1 दिन पहले बादलों में होगा बड़ा बदलाव, मौसम विभाग ने इन जिलों को जारी की चेतावनी

CG Rains: मानसून के इस भटकाव के बाद अब एक सप्ताह के भीतर दस्तक देने की बात सामने आ रही है। ( Monsoon in Chhattisgarh ) वहीं मानसून की दस्तक से पहले प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान समेत बवंडर आने की संभावना है…

महासमुंदJun 08, 2024 / 07:25 am

चंदू निर्मलकर

CG Rains
CG Rains: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार बढ़कर अचानक से थम गया है। हालांकि बस्तर संभाग के जिलों में आए बदलाव से मानसून जल्द ही आने की उम्मीद है। ( Monsoon in Chhattisgarh ) मानसून के इस भटकाव के बाद अब एक सप्ताह के भीतर दस्तक देने की बात सामने आ रही है। वहीं मानसून की दस्तक से पहले प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान समेत बवंडर आने की संभावना है। दो-तीन दिन में मानसून दक्षिणी छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।
CG Rains
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: मौसम विभाग ने चौंकाया, रायगढ़ में मानसून की एंट्री होगी ऐसी

CG Rains: इधर किसान भी खेती-किसानी प्रारंभ करने के लिए मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों बारिश होने के बाद भी अधिकतम तापमान में कमी आई थी। ( Monsoon 2024 ) तापमान एक बार फिर से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
CG Rains

CG Rains: कई जिलों में 41 से 42 डिग्री तक पहुंच गया पारा

CG Monsoon 2024: शुक्रवार को तेज धूप खिली रही। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। रायपुर समेत अन्य जिलों में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। ( Monsoon in Chhattisgarh ) मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक महासमुंद में 13.6 मिमी, सरायपाली में 7 मिमी, बसना में 5.9 मिमी, पिथौरा में 22.4 मिमी, बागबाहरा 11.7 मिमी, कोमाखान में 4.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
CG Rains
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: प्री-मानसून का कहर, राम मंदिर पर गिरी गाज, आज भी बारिश के आसार

जिले में अब तक 10.9 मिमी बारिश हो चुकी है। जिले में इस वर्ष औसत वर्ष 993.3 मिमी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है। ( Monsoon in Chhattisgarh ) मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका पश्चिमी मध्यप्रदेश से झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इसके अलावा मानसून तीन-चार दिनाें में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है।

Monsoon 2024: मानसून सामान्य रहने का अनुमान

Monsoon 2024: मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून सामान्य रहने का अनुमान लगाया है। यलो अलर्ट जारी है। तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 10 जून तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रतार से हवा चलने की संभावना जताई है। मानसून के आगमन के बाद कृषि कार्य में तेजी आएगी। इसके अलावा तापमान में भी कमी आएगी। जिले के अधिकतर किसान मानसूनी बारिश पर ही निर्भर रहते हैं।
CG Rains

CG Weather Latest Update: 8 जून को एक दो स्थानों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। ( CG Weather Update ) प्रदेश में कल यानी दिनांक 8 जून को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद मामूली वृद्धि होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित है।

Hindi News/ Mahasamund / CG Rains: मानसून के आने से 1 दिन पहले बादलों में होगा बड़ा बदलाव, मौसम विभाग ने इन जिलों को जारी की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो