scriptLok Sabha Election 2024: मोदी के डर से पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद, CM साय का बड़ा बयान | Pakistan's jackals also stopped roaring due to fear of Modi : CM Say | Patrika News
बिलासपुर

Lok Sabha Election 2024: मोदी के डर से पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद, CM साय का बड़ा बयान

Election 2024: सीएम साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है, इसलिए उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने देश की छवि पूरे विश्व में अच्छी की है। पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद हो गई है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी जनता को दी।

बिलासपुरApr 15, 2024 / 08:03 am

Khyati Parihar

pm_modi_vs_cm_say.jpg
CG Loksabha Election 2024: बिलासपुर के पेंड्रा मरवाही क्षेत्र के ग्राम अंडी में सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है। कांग्रेस डूबता जहाज है, उनके नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।
सीएम के तौर पर साय का यह पहला जिला प्रवास था। सीएम साय ने यहां कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है, इसलिए उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने देश की छवि पूरे विश्व में अच्छी की है। पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद हो गई है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी जनता को दी।
यह भी पढ़ें

Amit Shah In CG: अमित शाह की खरी-खरी – कांग्रेसी नक्सली से डरते, मोदी से आतंकी

सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टा मामले में घेरा। उन्होंने महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देने की कांग्रेस की घोषणा पर भी तंज कसा। साथ ही राहुल गांधी को लेकर कहा कि उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, मोदी का काम देखकर कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष कुछ भी बोलता है। ऐसी भाषा देश की जनता स्वीकार नहीं करती। देश की जनता का विश्वास भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ है। सभा में कांग्रेस नेता आशीष केसरी सहित 30 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

Hindi News/ Bilaspur / Lok Sabha Election 2024: मोदी के डर से पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद, CM साय का बड़ा बयान

ट्रेंडिंग वीडियो