scriptBAGESHWAR DHAM बागेश्वर धाम गढ़ा गांव की चांदी माता पहाड़ पर मिला महिला का जलता हुआ शव | Burning body of a woman found on Chandi Mata hill in Garha village | Patrika News
छतरपुर

BAGESHWAR DHAM बागेश्वर धाम गढ़ा गांव की चांदी माता पहाड़ पर मिला महिला का जलता हुआ शव

बागेश्वर धाम गढ़ा गांव की चांदी माता पहाड़ पर एक महिला का जला हुआ शव मिला है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मंदिर के पुजारी ने पहाड़ पर महिला का जलता हुआ शव देखा। शव को कागजों से जलाया गया था। महिला के शव से धुआं निकलता देख पास पहुंचा पुजारी घबरा गया।

छतरपुरOct 17, 2024 / 01:30 pm

Dharmendra Singh

chandi mata pahadi

इस पहाड़ी पर मिला शव

छतरपुर/बमीठा. बागेश्वर धाम गढ़ा गांव की चांदी माता पहाड़ पर एक महिला का जला हुआ शव मिला है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मंदिर के पुजारी ने पहाड़ पर महिला का जलता हुआ शव देखा। शव को कागजों से जलाया गया था। महिला के शव से धुआं निकलता देख पास पहुंचा पुजारी घबरा गया। उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस पहुंचती शव लगभग जल चुका था। पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सवालों के जवाब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिलेंगे

बागेश्वर धाम चौकी में पदस्थ एएसआई देवेंद्र यादव ने बताया कि एक महिला का जला हुआ शव मिला है। शव महिला का है या किसी लडक़ी का फिलहाल यह पता नहीं लग सका है। क्योंकि शव लगभग जल चुका है। इसलिए पहचान करने में दिक्कत हो रही है। आसपास के लोगों और पहाड़ी पर बने मंदिर के पुजारी ने बताया कि उन्होंने इस महिला के शव को जलते हुए देखा। लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक, जिस पहाड़ी पर महिला का शव मिला है उसकी ऊंचाई लगभग 500 मीटर है। इतनी ऊंची पहाड़ी पर महिला कैसे पहुंची और उसे किसने जलाया इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिलेंगे लेकिन धाम की पहाड़ी पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांच रही पुलिस

मृतक महिला कौन है और कहां की रहने वाली है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस बागेश्वर धाम के आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस आसपास के थानों में भी पता लग रही है कि कहीं किसी महिला के गुमशुदा होने की शिकायत तो दर्ज नहीं कराई गई है। महिला इतनी ऊंची पहाड़ी पर कैसे पहुंची, उसे कौन ले गया और किसने उसकी शरीर में आग लगाई, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

Hindi News / Chhatarpur / BAGESHWAR DHAM बागेश्वर धाम गढ़ा गांव की चांदी माता पहाड़ पर मिला महिला का जलता हुआ शव

ट्रेंडिंग वीडियो