scriptतमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत की राह पर DMK, 21 निगमों में आगे, AIADMK दूसरे स्थान पर | Tamilnadu Local body election result 2022 LIve | Patrika News
चेन्नई

तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत की राह पर DMK, 21 निगमों में आगे, AIADMK दूसरे स्थान पर

फिलहाल, डीएमके 21 निगमों, निगमों के 77 वार्ड, नगरपालिका के 307 वार्ड और शहरी पंचायत के 1449 वार्ड में आगे चल रही है।

चेन्नईFeb 22, 2022 / 03:27 pm

PURUSHOTTAM REDDY

तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत की राह पर डीएमके, 21 निगमों में आगे, AIADMK दूसरे स्थान पर

तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत की राह पर डीएमके, 21 निगमों में आगे, AIADMK दूसरे स्थान पर

चेन्नई.

तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएमके) नगर पंचायतों में 281 वार्डों के साथ आगे चल रही है, जबकि पार्टी नगर पालिकाओं में 98 वार्डों पर आगे है। वहीं एआईएडीएमके दूसरे नम्बर पर है, अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएमके) 30 वार्डों में आगे चल रही है। वेलूर नगर निगम (वीएमसी) के वार्ड 37 से डीएमके की एक किन्नर उम्मीदवार गंगा ने जीत हासिल की है।

फिलहाल, डीएमके 21 निगमों, निगमों के 77 वार्ड, नगरपालिका के 307 वार्ड और शहरी पंचायत के 1449 वार्ड में आगे चल रही है। इसके अलावा राज्य में सत्तारूढ़ दल चेन्नई में 50 वार्डों पर आगे हैं। जबकि, ्रएआईएडीएमके ने निगमों में 9 वार्ड, नगपालिका में 90 वार्ड, शहरी पंचायत में 385 वार्डों में बढ़त बना रखी है। 19 फरवरी को हुए चुनाव में 60.70 फीसदी मतदान हुआ था। खास बात है कि राज्य में निकाय चुनाव करीब एक दशक के बाद हुए हैं।

तमिलनाडु में 649 शहरी निकायों और 490 शहरी पंचायत, 138 नगरपालिका, 21 निगमों में 12 हजार 838 पदों के लिए चुनाव हुए थे। इस चुनाव में 74 हजार 416 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य के नगर निकाय चुनावों में विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके के गठबंधन की सभी पार्टियों ने सियासी मैदान में साथ उतरने के बजाए अपने दम पर चुनाव लड़े।

कांग्रेस नगर पालिकाओं में 7 वार्डों, नगर पालिकाओं में 19 वार्डों, नगर पंचायतों में 77 वार्डों में और भाजपा निगमों में 1 वार्ड, नगर पालिकाओं में 4, नगर पंचायतों में 29 वार्डों में आगे चल रही है। अन्नाद्रमुक दूसरे स्थान पर है और वर्तमान में निगमों में 9 वार्डों, नगर पालिकाओं में 90 वार्डों, नगर पंचायतों में 385 वार्डों में आगे चल रही है।

Hindi News/ Chennai / तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत की राह पर DMK, 21 निगमों में आगे, AIADMK दूसरे स्थान पर

ट्रेंडिंग वीडियो