टेक्सटाइल प्लांट्स में 10 हजार को मिल रहा रोजगार
हेमन्त सोरेन के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि दिसंबर 2021 में राँची के ओरमांझी स्थित कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में कई टेक्सटाइल प्लांट्स का शुभारम्भ किया गया था। आज उन प्रयासों से महज तीन वर्ष में 10 हजार से अधिक युवाओं को रांची में रोजगार मिला है। यहां काम करने वालों में 90 प्रतिशत महिलाएं हैं।
ये सभी युवा कुल्ही स्थित अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स एवं ओरिएंट क्राफ्ट की अत्याधुनिक कपड़े की यूनिट्स में काम कर अपना जीवन यापन कर रहें हैं।
सड़क के साथ रोशनी से सराबोर हुआ कुल्ही
जिस कुल्ही गाँव में सड़क नहीं थी आज मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि ने कुल्ही गांव की तकदीर और तस्वीर दोनों ही बदल दी है। कुल्ही गांव रोशन है, लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी मिल रही है। प्रत्येक घर में रोजगार है। यहां की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रहीं हैं।