scriptपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन | Bundi News, Bundi Rajasthan News, Congress Demonstration, Petrol, Dies | Patrika News
बूंदी

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, दाल, गैस सिलेण्डर में मूल्य वृद्धि के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बूंदीJul 13, 2021 / 06:52 pm

Narendra Agarwal

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध, कांगे्रस ने किया प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध, कांगे्रस ने किया प्रदर्शन

केशवरायपाटन. युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, दाल, गैस सिलेण्डर में मूल्य वृद्धि के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मूल्य वृद्धि कम कर जनता को राहत दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में मुकेश सुमन, भरत सिंह गुर्जर, पंकज राठौर, सोशल मीडिया कोर्डिनेटर अर्पित शृंगी, अतीक नागरा, मुस्तकीम अंसारी, जोयब रंगरेज, अशोक मेघवाल, साहिल शेख, वाजिद शेख, सागर केवट, घनश्याम मीणा ने भाग लिया।
नमाना. पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की मूल्य वृद्धि को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नमाना पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव सत्येश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के 7 साल के शासन में महंगाई चरम पर पहुंच गई। इस दौरान कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण महंगाई में वृद्धि हुई। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता नाथू लाल गुर्जर, सत्यनारायण मीणा, महेंद्र सिंह सोलंकी, धर्मराज गुर्जर, जयकिशन मीणा, दलवीर सिंह, कलाम भाई, मुकेश गोस्वामी, गोपाल गुर्जर, हुकुमचंद मीणा आदि मौजूद थे।
यहां भी फूटा रोष
करवर. कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ती पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों व महंगाई के विरोध में इंद्रगढ़ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। करवर थानाधिकारी बृजमोहन मीणा को ज्ञापन देकर बढ़ती कीमतें वापस लेने की मांग की। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पेट्रोल पंप पर पहुंचे तथा नारेबाजी की। इस दौरान उपप्रधान मोहन नागर, नेता कन्हैया लाल नागर, उपाध्यक्ष रफीक मुगल, किशन स्वामी, बदरुद्दीन अंसारी, महावीर शर्मा, सुभान अंसारी, हेमराज नागर, खेलराम मीणा, जाहिद, मनमोहन, शाहरुख आदि मौजूद थे।
इंद्रगढ़. बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस नेता सी.एल. प्रेमी व नगर पालिका अध्यक्ष बाबूलाल बैरवा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। श्रीराम चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। साइकिल रैली में कांग्रेस के सुरेंद्र हरकारा, गीता वर्मा, महेंद्र बैरवा, राजू मेव, विनोद बैरवा, राहुल वर्मा, अनिता मेहरा, अल्ताफ खान, रामशंकर बैरवा आदि मौजूद थे।

Hindi News / Bundi / पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ट्रेंडिंग वीडियो