scriptBulandsahar News: एनकाउंटर में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी बदमाश, इंस्पेक्टर और सिपाही घायल | Patrika News
बुलंदशहर

Bulandsahar News: एनकाउंटर में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी बदमाश, इंस्पेक्टर और सिपाही घायल

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर में वेस्ट यूपी का नामचीन अपराधी मारा गया। यह एनकाउंटर CO गिरिजा शंकर त्रिपाठी की टीम ने किया, मारे गए बदमाश पर डेढ़ लाख का इनाम था।

बुलंदशहरOct 13, 2024 / 09:54 am

anoop shukla

रविवार तड़के बुलंदशहर में एनकाउंटर में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश राजेश मारा गया है। पुलिस से घिरने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी थी इसमें इंस्पेक्टर वाईडी शर्मा और एक सिपाही को गोली लगी है।जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई। इसमें बदमाश को गोली लग गई। गोली लगते ही वह गिर गया। पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।एनकाउंटर अहार थाना क्षेत्र में हुआ है। राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 50 मुकदमे दर्ज हैं।राजेश पर बुलंदशहर पुलिस से 1 लाख और अलीगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने ऑपरेशन को लीड किया। इसमें स्वाट टीम, SOG और आहार पुलिस की टीम शामिल थी।

वेस्ट यूपी में लगातार अपराध को अंजाम दे रहा था राजेश

पुलिस ने बताया कि राजेश आहार का ही रहने वाला था। पुलिस उसकी काफी वक्त से तलाश कर रही थी। वह पश्चिम यूपी में लगातार क्राइम कर रहा था, लेकिन पकड़ से बाहर था।SSP श्लोक कुमार ने बताया- बदमाश बाइक से जा रहा था। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में टीम ने उसे गोली मार दी। उसकी मौत हो गई है। एनकाउंटर में थाना प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है। दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं।

Hindi News / Bulandshahr / Bulandsahar News: एनकाउंटर में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी बदमाश, इंस्पेक्टर और सिपाही घायल

ट्रेंडिंग वीडियो