scriptविनोद मेहरा जब रेखा को बहू बनाकर ले गए थे घर, तो मां ने धक्के मार कर निकाल दिया था | vinod mehra married with rekha, kamla mehra was upset with this marria | Patrika News
बॉलीवुड

विनोद मेहरा जब रेखा को बहू बनाकर ले गए थे घर, तो मां ने धक्के मार कर निकाल दिया था

vinod mehra death anniversary: विनोद मेहरा की आज पुण्यतिथि है।

Oct 30, 2019 / 12:17 pm

Sunita Adhikari

rekhaa.jpeg

,,

नई दिल्ली: अभिनेता विनोद मेहरा की आज पुण्यतिथि है। विनोद मेहरा ने अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई। 1958 में फिल्म ‘रागिनी’ से उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद विनोद मेहरा ने ‘अमर प्रेम’, ‘अनुराग’, कुंवारा बाप’ और ‘लाल पत्थर’ जैसी फिल्मों में यादगार रोल किया। 30 अक्टूबर 1990 को महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।लेकिन आज हम आपको उनके और रेखा की शादी से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं।
rekhaaa.jpeg
विनोद मेहरा का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था लेकिन इसी बीच उनकी मां को उनकी शादी की फिकर होने लगी। विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे इसलिए उन्होंने अपनी मां की पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी की। लेकिन शादी के कुछ समय बाद विनोद मेहरा को दिल का दौरा पड़ा, जिसने उनके रिश्ते को खराब कर दिया। विनोद मेहरा तो ठीक हो गए लेकिन रिश्ता खत्म हो गया।इसके बाद विनोद मेहरा को अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी से प्यार हो गया। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना विनोद ने बिंदिया से शादी कर ली। लेकिन ये रिश्ता भी ठीक से नहीं चल पाया। बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जेपी दत्ता से शादी कर ली। बिंदिया के चले जाने के बाद विनोद काफी टाइम तक अकेले ही रहे थे। उसके बाद विनोद की लाइफ में आईं रेखा। उस टाइम रेखा और विनोद के अफेयर के चर्चों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
rekha.jpeg
यासीर उस्मान की किताब ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ के मुताबिक, विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए लेकिन विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। रेखा जब विनोद मेहरा के घर पहुंची तो उन्होंने सास के पैर छूने चाहे लेकिन कमला मेहरा ने रेखा को धक्का दे दिया। इसके बाद विनोद मेहरा ने रेखा को उनके घर से चले जाने से कह दिया। उसके बाद ये रिश्ता भी ज्यादा टाइम तक नहीं चल पाया। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / विनोद मेहरा जब रेखा को बहू बनाकर ले गए थे घर, तो मां ने धक्के मार कर निकाल दिया था

ट्रेंडिंग वीडियो