scriptशिल्पा शेट्टी ने खोला ऐसा खूबसूरत रेस्टोरेंट, फोटो में दिखा महल जैसा लुक | Shilpa shetty open new restaurant in varli mumbai | Patrika News
बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने खोला ऐसा खूबसूरत रेस्टोरेंट, फोटो में दिखा महल जैसा लुक

शिल्पा शेट्टी ने खोला ऐसा खूबसूरत रेस्टोरेंट, फोटो में दिखा महल जैसा लुक

Dec 05, 2020 / 10:23 pm

Subodh Tripathi

मुंबई सहित कई जगह शिकायतें दर्ज

मुंबई सहित कई जगह शिकायतें दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किए हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल यह फोटो उनके नए होटल के हैं। जो एक महल जैसा नजर आ रहा है। यह होटल उन्होंने मुंबई के वर्ली में खोला है।
आपको बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक कलाकार होने के साथ ही एक बिजनेस वुमन भी है। उनका एक रेस्टोरेंट बांद्रा में और उन्होंने अब एक नया रेस्टोरेंट मुंबई के वर्ली में भी खोला है। जिसके फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस रेस्टोरेंट का नाम bastian chain है। उनके द्वारा शेयर किए गए फोटो में उनके दोस्त जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख आदि नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी उन्होंने रेस्टोरेंट का शुभारंभ नहीं किया है। लेकिन इससे पहले ही रितेश जेनेलिया वहां पहुंचे। शिल्पा के रेस्टोरेंट में खासतौर से सी कोड परोसा जाने की खबर है। लेकिन वेजिटेरियन लोगों के लिए भी इंतजाम रहेगा। शिल्पा शेट्टी ने इस आलीशान रेस्टोरेंट के फोटो के साथ एक और फोटो शेयर की है। जिसमें शिल्पा और राज शेम्पियन के जरिए इस नए रेस्टोरेंट का जश्न मना रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/BastianWorli?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News / Entertainment / Bollywood / शिल्पा शेट्टी ने खोला ऐसा खूबसूरत रेस्टोरेंट, फोटो में दिखा महल जैसा लुक

ट्रेंडिंग वीडियो