scriptShah Rukh Khan को स्कूल में दोस्तों कहा करते थे ‘Seigang’, इसी दौरान हुआ था Gauri Khan से प्यार | Shah Rukh khan birthday actor used to call friends in school Seigang | Patrika News
नई दिल्ली

Shah Rukh Khan को स्कूल में दोस्तों कहा करते थे ‘Seigang’, इसी दौरान हुआ था Gauri Khan से प्यार

आज बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का जन्मदिन है। इसी खास मौके पर लाखों फैंस उनके घर ‘मन्नत’ के बहार पहुंचे हैं। ऐसे में आज हम उनके फैंस के लिए उनके स्कूल के दिनों से जुड़े कुछ रोमांच किस्से लेकर आए हैं। साथ ही आज आपको पता चलेगा कि शाहरुख और गौरी खान (Gauri Khan) के प्यार की शुरूआत कैसी हुई।

नई दिल्लीNov 02, 2022 / 10:37 am

Vandana Saini

Shah Rukh Khan Birthday

Shah Rukh Khan Birthday

टीवी के एक छोटे शो ‘सर्कस’ (Circus) से अपने करियर की शुरूआत करने वाले आज बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के बीच किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आप आपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी करोड़ों फैंस की संख्या में से लाखों की संख्या में फैंस आज उनको जन्मदिन की बधाई देने और उनकी एक झलक पाने के लिए उनके मुंबई स्थित घर ‘मन्नत’ पहुंचे हैं। इतना ही नहीं शाहरुख ने भी हर साल की तरह अपने फैंस के इस प्यार को अपनाते हुए उनका आभार जताया है। अपनी कई बड़ी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके स्कूल से जुड़े कुछ बेहद दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/ShahRukhKhan%F0%93%80%A0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/ShahRukhKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

शाहरुख ने बनाया था स्कूली गैंग

उनके बचपन से जुड़े ये किस्से उनके फैंस को बेहद पसंद आएंगे। साथ ही आज हम आपको बताएंगे शाहरुख को कैसे स्कूल टाइम में पहली नजर में ही पत्नी गौरी खान (Gouri Khan) से प्यार हो गया है। उनके फैंस को ये जानकार काफी हैरानी होगी कि स्कूल समय में उनको दोस्त ‘सीगैंग’ बुलाया करते थे। दरअसल, एक्टर और उनके चार दोस्तों ने एक स्कूल गैंग बनाया था।

मास कम्यूनिकेशन करना चाहते थे एक्टर

इसी गैंग का नाम ‘सीगैंग’ हुआ करता था और इसका एक लोगो भी था। अगर आपने उनकी हिट फिल्म ‘जोश’ (Josh) देखी हैं तो उसमें उन्होंने जो किरदार निभाया था वो अपने स्कूल गैंग से प्रेरित होकर ही निभाया था, जिसको काफी पसंद भी किया गया था। शाहरुख खान ने हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बीए किया है और जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से पूरी नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें

Virat Kohli का बेडरूम वीडियो हुआ लीक!

https://twitter.com/hashtag/ShahRukhKhan%F0%93%80%A0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/ShahRukhKhan%F0%93%80%A0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ऐसे आया मन में एक्टिंग का ख्याल

शाहरुख खान अपने नाना-नानी के साथ रहा करते थे। उनकी मां हैदराबाद से थीं और पिता पेशावर से थे, जो एक वकील और फ्रीडम फाइटर थे। शाहरुख अक्सर अपने पिता के साथ NSD जाते थे। जहां उन्हें रोहिणी हटंगड़ी, सुरेखा सिकरी, रघुवीर यादव, राज बब्बर जैसे कई कलाकार एक्टिंग करते दिखते थे, जिसके बाद उनके मन में भी एंक्टिंग की दुनिया घर करने लगी।

गौरी से पहली मुलाकात

शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों पहली बार स्कूल में मिले थे। जी हां, गौरी शाहरुख के बचपन का प्यार है।

ऐसे हुई दोनों की शादी

दोनों ने एक दूसरे से बात की और धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। बाद में गौरी मुंबई आ गईं, लेकिन शाहरुख ने भी हार नहीं मानी और उनके पीछे-पीछे मुंबई आए और उनको खूब ढूंढा। गौरी का परिवार नहीं चाहता था कि वो शाहरुख से शादी करें, लेकिन शाहरुख ने यहां भी हार नहीं मानी खूब मार खाने के बाद दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी कर ली।

यह भी पढ़ें

दिसंबर में इस शख्स के साथ सात फेरे लेंगी Hansika Motwani!

Hindi News/ New Delhi / Shah Rukh Khan को स्कूल में दोस्तों कहा करते थे ‘Seigang’, इसी दौरान हुआ था Gauri Khan से प्यार

ट्रेंडिंग वीडियो