scriptइस डायरेक्टर लिए बिना कपड़े पहने सड़क पर दौड़ पड़ी ये अभिनेत्री, ‘लगता था अमिताभ उन्हें मारना चाहते हैं…’, घर में मिला शव | secrets of parveen babi amitabh bachchan mahesh bhatt love affair | Patrika News
बॉलीवुड

इस डायरेक्टर लिए बिना कपड़े पहने सड़क पर दौड़ पड़ी ये अभिनेत्री, ‘लगता था अमिताभ उन्हें मारना चाहते हैं…’, घर में मिला शव

अभिनेत्री आधी रात को आधे कपड़ों में सड़कों पर दौड़ती रहीं लेकिन महेश चले गए थे…..
 

Dec 28, 2019 / 08:34 pm

भूप सिंह

parveen babi

parveen babi

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 1970 के दशक में अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री परवीन बॉबी Parveen Babi का डायरेक्टर, प्रोड्यूसर महेश भट्ट Mahesh Bhatt से अफेयर था। महेश भट्ट अपनी पत्नी को छोड़कर उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था एक दिन जब वह घर पहुंचे तो परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहन चाकू लेकर घर में कौने में बैठी हुई थीं। मुझे कहा कि शौर मत करो कमरे के अंदर कोई है। जो मुझे मारने की कोशिश कर रहा है। यह सब देखकर महेश हैरान हो गए। यह वाकया वर्ष 1979 का है। जब महेश भट्ट को परवीन की अचानक ऐसी सच्चाई का पता था, उसे जानने के बाद उनके होश उड़ गए थे। वैसे परवीन का अफेयर कबीर बेदी के साथ रहा था और ब्रेकअप के बाद ही वे महेश भट्ट के साथ रिलेशन में आई थीं।

 

parveen babi

मानसिक बीमारी से थीं पीड़ित
महेश ने परवीन का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा था और उन्हें डॉक्टरों को दिखाने के बाद पता चला कि वे सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं। उसके बाद महेश, परवीन का किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक देने होंगे। यह सुनकर महेश टूट गए, क्योंकि वह ऐसा कुछ नहीं चाहते थे।

परवीन की बिगड़ी हालत तो पहली पत्नी के पास लौटे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परवीन बॉबी की बीमारी कभी ठीक नहीं पाई। कभी-कभी परवीन को लगता था कि महानायक अमिताभ बच्चन उनकी जान लेना चाहते हैं। इसी कारण उन्हें कमरे में बंद रखा जाने लगा। एक बार परवीन की हालत बहुत नाजुक हो गई थी तो महेश भट्ट अपनी पहली पत्नी के पास लौट गए और उन्हें छोड़ दिया।

 

parveen babi
आधी रात कपड़ों के बिना सड़क पर दौड़ी थी परवीन
महेश भट्ट ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था, ‘एक बार वह परवीन को आधी रात घर पर छोड़ कर चले गए तो वे उन्हें रोकने के लिए आधे कपड़ों में सड़कों पर दौड़ती रही, लेकिन वे चले गए थे।’

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इस डायरेक्टर लिए बिना कपड़े पहने सड़क पर दौड़ पड़ी ये अभिनेत्री, ‘लगता था अमिताभ उन्हें मारना चाहते हैं…’, घर में मिला शव

ट्रेंडिंग वीडियो