scriptएयरपोर्ट पर अंजान लड़की ने फैन बनकर सारा के साथ की बदतमीजी, हैरान रह गए लोग! देखें वीडियो | sara ali khan at airport fan touched her badly video viral | Patrika News
बॉलीवुड

एयरपोर्ट पर अंजान लड़की ने फैन बनकर सारा के साथ की बदतमीजी, हैरान रह गए लोग! देखें वीडियो

एक्ट्रेस सारा अली खान ( sara ali khan ) को हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान हमेशा की तरह उन्होंने अपने सभी फैंस को देखकर खुशी जाहिर की। पैपराजी को पोज देते हुए वह अपने फैन्स के साथ सेल्फी ले रही थीं तभी एक फैन ने उनके चेहरे को छूने की कोशिश की।

Feb 10, 2023 / 10:32 am

Riya Jain

cbf1c6aeb04ab6ffa6027cd7d596ac5e.jpg

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान ( Sara Ali Khan ) को हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान हमेशा की तरह उन्होंने अपने सभी फैंस को देखकर खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस ने शुभचिंतकों के साथ सेल्फी क्लिक करवाई। लेकिन इस दौरान एक बड़ा अजीब वाक्या हुआ। सारा को उस दौरान राजस्थान से वापस मुंबई लौटी थीं। पैपराजी को पोज देते हुए वह अपने फैन्स के साथ सेल्फी ले रही थीं तभी एक फैन ने उनके चेहरे को छूने की कोशिश की। सबसे पहले महिला ने सारा से हाथ मिलाया। इसके बाद वह कुछ ऐसा करती नजर आईं जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

https://twitter.com/hashtag/SaraAliKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
घबरा गई थीं सारा

इस दौरान का उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसी दौरान एक महिला ने पहले तो उनसे हाथ मिलाया और उनके गालों को छूने की कोशिश की। इसे देख वहां खड़ा पैपराजी भी शॅाक्ड रह गया। महिला की हरकत से सारा घबरा जरूर गईं, लेकिन उन्होंने कुछ रिएक्ट नहीं किया। इतना सब होने के बाद भी सारा ने अपना आपा नहीं खोया और किसी तरह एयरपोर्ट से निकलकर अपनी कार तक पहुंचने में कामयाब रहीं।

sara.jpg

सारा की हो रही तारीफ
इस दौरान सारा बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं। उन्होंने सफेद सूट पर गुलाबी दुपट्टे लपेट रखा था। एक्ट्रेस ने इस दौरान फ्रेश नजर आ रही थीं। यह वीडियो जोरों- शोरों से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कितनी बुरी कोशिश कर रही है यह महिला अपने जेवर चुराने की।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कोई किसी के पर्सनल स्पेस में कैसे घुस सकता है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘सारा काफी मैच्योर हो गई हैं। उनकी मां ने उन्हें पाल पोस कर बहुत अच्छे से पाला है। उनकी विनम्रता देखने लायक है। बता दें कि सारा हाल ही में अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर अपनी मां के साथ उदयपुर ट्रिप पर निकली थीं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / एयरपोर्ट पर अंजान लड़की ने फैन बनकर सारा के साथ की बदतमीजी, हैरान रह गए लोग! देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो