जहां भंसाली की अजय देवगन स्टारर ‘बैजू बावरा’ फिल्म दो साल बाद दिवाली पर यानी 2021 की दिवाली पर रिलीज होगी। वहीं, इसी दिन दीपिका पादुकोण की अपनी पहली माइथोलॉजिकल फिल्म महाभारत का पहला भाग भी रिलीज करने की तैयारी है।
दरअसल, दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘महाभारत’ भी दिवाली पर ही रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के क्लैश होने की संभावना काफी बढ़ गई है। भंसाली के बैजू बावरा की घोषणा के बाद इस बात की पुष्टि हुई है।
बता दें, दीपिका फिल्म महाभारत में द्रौपदी का रोल अदा करेंगी। फिल्म महाभारत मल्टीस्टार फिल्म होगी जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर दिखाई देंगे। अभिनय के साथ दीपिका फिल्म महाभारत को-प्रोडयूस भी कर रही हैं।
‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी हिट फ़िल्में दे चुके भंसाली फिल्म महाभारत के लिए चुनौती पैदा कर सकते हैं। फिलहाल, भंसाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल निभाएंगी।