scriptआज धरती के पास से गुज़रेंगे 2 बड़े एस्टेरॉयड, जानिए हमें है कितना खतरा | Two big asteroids will pass by earth today, know if they are dangerous for us | Patrika News
विदेश

आज धरती के पास से गुज़रेंगे 2 बड़े एस्टेरॉयड, जानिए हमें है कितना खतरा

Two Big Asteroids Will Pass By Earth Today: धरती के पास से आज दो बड़े एस्टेरॉयड गुज़रेंगे। क्या इनसे हमें खतरा है? आइए जानते हैं।

नई दिल्लीOct 03, 2024 / 01:42 pm

Tanay Mishra

Two big asteroids near earth

Two big asteroids near earth

अक्सर ही धरती के पास से एस्टेरॉयड गुज़रते हैं। हालांकि ये धरती से टकराते नहीं हैं। बड़े एस्टेरॉयड से धरती को खतरा भी होता है और इनके बारे में चेतावनी भी जारी की जाती है। आज एक बार फिर ऐसा ही होने वाला है। धरती के पास से 2 बड़े एस्टेरॉयड गुज़रने वाले हैं। नासा (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री ने जानकारी दी है कि 3 अक्टूबर, 2024 को धरती के पास से दो बड़े एस्टेरॉयड गुज़रेंगे, जिनके नाम 2024 SD3 और 2024 SR4 रखे गए हैं। नासा लगातार इन दोनों एस्टेरॉयड की गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं।

कितने बड़े हैं दोनों एस्टेरॉयड?

जानकारी के अनुसार एस्टेरॉयड 2024 SD3 68 फीट का है। धरती से इसकी सबसे नज़दीकी दूरी 9,24,000 किलोमीटर है और नासा ने इसे खतरनाक श्रेणी में रखा है। वहीं एस्टेरॉयड 2024 SR4 51 फीट का है। धरती से इसकी निकटतम दूरी 16,70,000 किलोमीटर है और इसे कम खतरनाक श्रेणी में रखा गया है।

धरती के लिए कितने खतरनाक दोनों एस्टेरॉयड?

आज धरती के करीब से गुज़रने वाले दोनों ही एस्टेरॉयड से हमें कोई खतरा नहीं है। नासा ने भी इस बात की पुष्टि की है और साफ कर दिया है कि चिंता की कोई बात नहीं है।

एस्टेरॉयड से मिलती हैं नई जानकारियाँ

एस्टेरॉयड का धरती के पास से गुज़रना वैज्ञानिकों के लिए स्पेस रिसर्च और सौरमंडल के गठन की रिसर्च के लिए काफी अहम होता है। दरअसल एस्टेरॉयड काफी समय से स्पेस में पाए जाते हैं और सौरमंडल के बनने के समय से ही मौजूद हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों को एस्टेरॉयड के ज़रिए स्पेस और सौरमंडल के बारे में नई जानकारियाँ मिलती हैं।

यह भी पढ़ें

लेबनान में हिज़बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अब तक 8 इज़रायली सैनिकों की मौत



Hindi News / world / आज धरती के पास से गुज़रेंगे 2 बड़े एस्टेरॉयड, जानिए हमें है कितना खतरा

ट्रेंडिंग वीडियो